झारखंड में एक एकड़ जमीन वाले 765 स्कूल बनेंगे प्लस टू, सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

स्कूल सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Education News: शिक्षा को मजबूत करने के दिशा में झारखंड सरकार ने 765 विद्यालयों को प्लस टू स्तर तक अपग्रेड करने का फैसला किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

रांची से सुनील कुमार झा की रिपोर्ट 

Jharkhand Education News: झारखंड राज्य में माध्यमिक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने 765 विद्यालयों को प्लस टू स्तर तक अपग्रेड करने का फैसला किया है. स्कूल चयन में उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई, जिनके पास कम से कम एक एकड़ भूमि उपलब्ध है और जहां प्लस टू शिक्षा की सुविधा नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. चयनित विद्यालयों में अगले शैक्षणिक सत्र से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है. इनमें 449 हाईस्कूल और 316 मध्य विद्यालय शामिल हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जिलों से विद्यालय अपग्रेडेशन के प्रस्ताव मांगे थे. जिला स्तर से कुल 3334 विद्यालयों के नाम भेजे गए थे. 

स्कूल चयन का आधार

वैसे पंचायत जहां प्लस स्कूल नहीं है. पंचयात के वैसे मध्य विद्यालय व हाइस्कूल जहां एक एकड़ जमीन है उसे अपग्रेड किया जाएगा. नगर पालिका के वैसे वार्ड जहां प्लस टू विद्यालय नहीं है. वार्ड के वैसे मध्य विद्यालय और हाईस्कूल जहां एक एकड़ जमीन है उसे अपग्रेड किया जाएगा. दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र (जहां पहाड़,पठार सघन जंगल या नदी) को पार कर बच्चे पढ़ने के लिए जाते हो. इन क्षेत्रों के वैसे विद्यालय और हाईस्कूल जहां एक एकड़ जमीन हो उसे अपग्रेड किया जाएगा.

स्कूल खोलने का निर्णय क्यों लिया गया?

  • राज्य में प्रति एक लाख आबादी पर 106 प्राथमिक व मध्य विद्यालय
  • प्रति एक लाख की आबादी पर आठ हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालय
  • प्राथमिक स्तर की तुलना में माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दोगुना होना
  • एनइपी के तहत प्रत्येक हाइस्कूल में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई

अपग्रेड होने वाले स्कूलों का ब्योरा

पंचायत स्तरीय स्कूल

उच्च विद्यालय- 361

मध्य विद्यालय- 295

नगर पालिका

उच्च विद्यालय- 53 

मध्य विद्यालय- 41

दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र

उच्च विद्यालय- 15 

मध्य विद्यालय- 00

प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक के 12 पद

विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक के कुल 12 पद सृजित किए जाएंगे. इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र संख्या के आधार पर अलग-अलग विषय के कुल 13 शिक्षकों के पद सृजित होंगे.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट

 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola