रजौली में बड़ी चोरी, तालाबंद घर से जेवरात समेत 10 लाख की संपत्ति गायब
चोरी के बाद जांच करती पुलिस टीम
Nawada News : मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर से भारी मात्रा में जेवरात व सामान चोरी. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के कैरिखाप गांव में बीते मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने एक तालाबंद घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया है. चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात समेत पीतल,कांसा व तांबा के बर्तन एवं कपड़ा समेत लाखों की चोरी की है. घटना के वक्त घर में रह रही महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उसी घर के छत पर सोई हुई थी. अमावां पूर्वी पैक्स अध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई गोवर्धन कुमार यादव के घर में अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है. जेवरात, बर्तन एवं कपड़े समेत लगभग 10 लाख रुपए की चोरी कर ली है.
महिला छत पर सो रही थी तभी घर में घुसे चोर
उन्होंने कहा कि उनका भाई गोवर्धन सऊदी अरब में रहकर काम करता है एवं घर में पत्नी के अलावे दो बच्चे रह रहे हैं. घर का बनावट कुछ इस प्रकार है कि घर और सीढ़ी का रास्ता अलग-अलग है. गर्मी के कारण छोटे भाई की पत्नी घर में तालाबंद करके सीढ़ी से छत पर जाकर सो गई. रात्रि लगभग 1:47 बजे नींद खुली और रोशन दान से घर के अंदर झांकी, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. इसकी सूचना आसपास एवं परिजनों को दी गई.
150 किलो बर्तन और नगदी समेत बड़ी चोरी से हड़कंप
उन्होंने बताया कि घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुसे और 120 ग्राम सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के जेवरात, 150 किलो पीतल-तांबा-कांसा का बर्तन एवं नगद रखे दस हजार रुपए के साथ कुछ महंगे कपड़े चोरी किया है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर बुधवार को लिखित आवेदन थाना को दी गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि कैरिखाप के एक घर में चोरी की घटना हुई है. सूचना मिलने पर थाने में पदस्थापित एएसआई के के झा को पुलिस बलों के साथ भेजा गया था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
Also Read : करोड़ों की सरकारी परियोजना पर विवाद, सरकारी भवन में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










