सावन में शिवभक्तों के लिए डाक विभाग की पहल, नवादा में 101 काउंटरों पर मिल रहा गंगोत्री का गंगाजल

Updated:
विज्ञापन

स्टॉल पर बिकता गंगाजल

Nawada News : सावन के पावन अवसर पर नवादा डाक विभाग ने शिव भक्तों के लिए जिले भर में 101 काउंटरों के जरिए गंगोत्री का पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराने की विशेष पहल शुरू की है।

विज्ञापन

Nawada News : श्रावण मास के पावन अवसर पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए नवादा डाक मंडल की ओर से विशेष पहल की गई है. पूरे जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और डाकघरों में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए कुल 101 काउंटर स्थापित किए गए हैं. डाक विभाग की इस पहल के तहत श्रद्धालुओं को उनके नजदीकी मंदिर या डाकघर में ही गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

डाक अधीक्षक के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम

डाक विभाग के इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए डाक अधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है. विभाग की ओर से प्रशासनिक और व्यवस्थापक टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है. टीम के सदस्य काउंटरों पर गंगाजल की उपलब्धता, सुरक्षा और सुचारू वितरण की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. डाक अधीक्षक अरविंद कुमार के दिशा-निर्देशन में सहायक डाक अधीक्षक भूषण प्रसाद सिन्हा (शेखपुरा), सहायक डाक अधीक्षक शिलेंद्र पासवान, राहुल कुमार और रवि प्रकाश द्वारा पूरे नवादा मंडल में सुरक्षा और सुचारू बिक्री के इंतजाम किए गए हैं.

जिले में 101 काउंटरों पर श्रद्धालुओं को मिल रहा गंगाजल

नवादा मंडल के जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस सोमवारी को पूरे जिले में कुल 101 काउंटर लगाए गए. इन काउंटरों पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक गंगाजल प्राप्त किया. सहयोगी दल में जय कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, रामनंदन सिंह और अशोक पांडेय शामिल हैं. पोस्टमास्टर अजय कुमार स्थानीय स्तर पर गंगाजल वितरण की व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं. वहीं, सोनू कुमार, स्टॉक क्लर्क, द्वारा गंगाजल की बोतलों के पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था और रखरखाव किया जा रहा है.

भीड़ वाले शिवालयों में रोजाना लगाए जा रहे काउंटर

सावन में शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए गंगोत्री के गंगाजल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने यह व्यवस्था शुरू की है. विभाग के अनुसार जिन शिवालयों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है, वहां रोजाना काउंटर लगाया जा रहा है. वहीं, जिन मंदिरों में सोमवारी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है, वहां केवल सोमवार को काउंटर लगाकर गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है. सोमवारी के दिन डाक विभाग के कर्मियों द्वारा दो शिफ्ट में काउंटर संचालित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

2016 से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जा रहा गंगाजल

डाक विभाग की ओर से वर्ष 2016 से श्रद्धालुओं को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है. पहले चार धाम का जल भी मंगाया जाता था, लेकिन इस वर्ष गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया गया है. विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कम कीमत पर शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराना है.

250 एमएल गंगाजल की कीमत 30 रुपये

डाकघर के काउंटर पर 250 एमएल गंगोत्री का गंगाजल 30 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. डाक विभाग की इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है. उन्हें नजदीकी मंदिर या डाकघर के काउंटर पर ही गंगाजल उपलब्ध हो रहा है.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन