नवादा में कृषि योजनाओं का किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां प्रखंड कृषि कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक करते अधिकारी

Nawada News : पकरीबरावां में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

विज्ञापन

Nawada News : पकरीबरावां प्रखंड कृषि कार्यालय में सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस दौरान कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार मौजूद रहे.

विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर

बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कर्मियों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने किसानों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ दिलाने पर भी विशेष जोर दिया. अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया.

डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने का निर्देश

बैठक के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे की भी समीक्षा की गई. संबंधित कर्मियों को सर्वे कार्य में तेजी लाने तथा किसानों से जुड़ी जानकारियों को सही एवं सटीक तरीके से दर्ज करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने सर्वे के दौरान डाटा की शुद्धता और समय पर कार्य पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

निर्धारित मूल्य पर किसानों को मिले उर्वरक

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने से जुड़े बिंदुओं की भी समीक्षा की गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा

बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी चर्चा हुई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को किसानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन