मां मनसा विषहरी स्थान से निकली भव्य शोभायात्रा, कलश लेकर शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल ग्रामीण महिला व पुरुष

Nawada News : कौआकोल के जोरावडीह में माँ मनसा विषहरी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

Nawada News : प्रखंड क्षेत्र के जोरावडीह स्थित मां मनसा विषहरी स्थान से सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए और मां मनसा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की.

कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया. धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चहल-पहल देखने को मिली. शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए.

मां मनसा की महिमा अपरंपार : भगत अलखदेव मंडल

मंदिर के पुजारी एवं भगत अलखदेव मंडल उर्फ भगत जी ने कहा कि मां मनसा विषहरी की महिमा अपरंपार है. यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आते हैं, वे कभी खाली हाथ नहीं लौटते. मां मनसा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करती हैं.

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

इस मौके पर धर्मराज मंडल, धर्मवीर मंडल, लोटन मंडल, देवराज, हंसराज, वीरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से मां मनसा विषहरी की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन