सावन की दूसरी सोमवारी पर गोवर्धन मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Updated:
विज्ञापन

बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार

Nawada News : सावन की दूसरी सोमवारी पर नवादा के गोवर्धन मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा और आरती में भाग लिया।

विज्ञापन

Nawada News : सावन महीने की दूसरी सोमवारी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया. इस अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

फूलों से किया गया बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार

मंदिर के पुजारी द्वारा विभिन्न प्रकार के फूलों से बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया. आकर्षक फूलों से सजे बाबा के स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

सावन के सभी चार सोमवार को होगा विशेष आयोजन

मंदिर कमेटी के महेंद्र यादव ने बताया कि पूरे सावन महीने के सभी चार सोमवार को बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन