नोवामुंडी : पति को बाजार भेजकर पत्नी ने लगाई फांसी, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पुलिस लाइन (AI IMAGE)
Noamundi Women Suicide: नोवामुंडी में विवाहिता ने पति को बाजार भेजने के बाद दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
Noamundi Women Suicide: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के हरिजन बस्ती, तोड़ेतोपा में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 26 वर्षीय मनीषा मुखी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से सरायकेला थाना क्षेत्र के धर्मडीहा की निवासी थी और वर्तमान में अपने पति गुरुआ मुखी के साथ गुरुचरण सोय के मकान में रह रही थी.
पति को बाजार भेजकर महिला ने लगाई फांसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले मनिषा मुखी ने अपने पति गुरुआ मुखी को एटीएम कार्ड देकर बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था. पति के घर से निकलने के कुछ समय बाद उसने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलने पर पति तुरंत घर पहुंचा और पत्नी को फंदे से उतारकर उसकी जान बचाने के लिए सीपीआर देने का प्रयास किया. इसके बाद वह उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है. बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को चाईबासा भेजा जाएगा. मामले की जांच के लिए सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतका के पति सहित परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई.
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
बताया जाता है कि मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है. दोनों बच्चे टिस्को एम.ई. स्कूल में पढ़ाई करते हैं. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










