पश्चिमी सिंहभूम: मुहर्रम को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
बैठक करते हुए
Muharram 2026 West Singhbhum: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गुवा से संदीप की रिपोर्ट
Muharram 2026 West Singhbhum: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम किरीबुरू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की.
किरीबुरू में ताजिया जुलूस की नहीं है परंपरा
बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि किरीबुरू की मस्जिदों में मुहर्रम के अवसर पर केवल नमाज अदा की जाती है और यहां ताजिया जुलूस निकालने की परंपरा नहीं है. प्रशासन ने इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की.

सोशल मीडिया पर अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा करने से बचने का आग्रह किया. साथ ही कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे कि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
एसडीपीओ ने क्या कहा?
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो ने कहा कि मुहर्रम शांति, अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील की.
बैठक में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
बैठक में मुखिया पार्वती कीड़ो, रब्बे आलम, कनक मिश्रा, प्रतिमा सिंह, शानी हेस्सा, नेहा हेंब्रम और शमीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले
यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










