12वीं के बाद योग में करियर, कम खर्च में शुरू करें High Income प्रोफेशन

Updated:
विज्ञापन

योग ट्रेनर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Yoga Career Opportunities: आज योग केवल एक प्राचीन भारतीय परंपरा नहीं, बल्कि एक आधुनिक और तेजी से बढ़ता हुआ करियर सेक्टर बन चुका है. स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और रोजगार, तीनों के बैलेंस के साथ यह क्षेत्र युवाओं के लिए एक मजबूत करियर ऑप्शन के रूप में सामने आ रहा है.

विज्ञापन

Yoga Career Opportunities: योग सिर्फ फिजिकल, मेंटल नहीं बल्कि हर तरह से हमें बैलेंस करने में मदद करता है. नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर आज यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन गया है. बदलते समय में स्ट्रेस, काम के प्रेशर और हेल्थ को लेकर अवेयरनेस के कारण योग और योग एक्सपर्ट की मांग लगातार बढ़ी है. ऐसे में अगर आप भी योग की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है.

विज्ञापन

21 जून को हर साल मनाया जाता है इंटरनेशनल योग दिवस

भारत सरकार द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद से इस फील्ड में और तेजी आई है. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में योग से जुड़े रोजगार के नए अवसर लगातार बन रहे हैं.

योग में करियर के नए रास्ते

आज योग के क्षेत्र में केवल ट्रेनिंग तक सीमित अवसर नहीं हैं, बल्कि इसमें कई स्पेशलाइज्ड कोर्स और डिग्री प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं. इन कोर्स को करने के बाद आप योग एक्सपर्ट के रूप में काम कर सकते हैं. यहां आपको योग से जुड़े कुछ कोर्स बताएंगे. इन कोर्स को आप किसी भी मान्यता प्राप्त योग संस्थान, कॉलेज या यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं.

योग में करियर बनाने के लिए छात्र निम्न कोर्स कर सकते हैं:

  • BSc Yoga Science
  • BA Yoga Education
  • Diploma in Yoga Therapy
  • Certificate Course in Yoga
  • Naturopathy and Yoga Education
  • Yoga Music और Therapy आधारित कोर्स

बढ़ते रोजगार और आय के अवसर

योग क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. नीचे बताए गए जगहों पर योगा ट्रेनर की जरूरत पड़ती है-

  • स्कूल और कॉलेजों में
  • हेल्थ और वेलनेस सेंटर में
  • जिम और फिटनेस क्लब में
  • कॉरपोरेट कंपनियों में
  • खुद के योग सेंटर खोलकर

योग ट्रेनर की सैलरी कितनी होती है?

योग और वेलनेस सेक्टर में करियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 20,000 से 40,000 रुपये प्रति महीने हो सकती है. वहीं एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ और पहचान के साथ सैलरी लाखों में हो सकती है. कॉर्पोरेट वेलनेस, ऑनलाइन ट्रेनिंग, निजी क्लासेज और इंटरनेशनल मौके के कारण इस क्षेत्र में आय की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में बढ़ती डिमांड

अब कई सेंट्रल और स्टेट लेवल के स्कूलों में योग को शामिल किया जा रहा है. केंद्रीय विद्यालयों में योग शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है और कई राज्यों में इसे अनिवार्य करने की योजना भी चल रही है. इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों, कॉरपोरेट कंपनियों और वेलनेस इंडस्ट्री में भी योग एक्सपर्ट की मांग लगातार बढ़ रही है.

योग संस्थानों में विविध कोर्स

यह कोर्स बीए, एमए और पीएचडी की तरह ही स्तरों में विभाजित होते हैं, जिससे छात्रों को गहराई से प्रशिक्षण मिलता है. देश में कई योग पीठ और संस्थान 250 घंटे से लेकर 1800 घंटे तक के कोर्स कराते हैं. इनमें अलग-अलग स्तर के सर्टिफिकेट शामिल होते हैं जैसे:

  • Level 1 Yoga Course
  • Level 2 Advanced Yoga Training
  • Level 3 Expert Certification

करियर बदलने वाले लोगों के लिए नया रास्ता

  • कई युवा और प्रोफेशनल्स अब ट्रेडिशिनल नौकरियों को छोड़कर योग को अपना रहे हैं.
  • इंजीनियरिंग और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोग तनाव से राहत और बेहतर जीवन के लिए योग की ओर आ रहे हैं
  • हाउस वाइफ भी योग सीखकर इंडीपेडेंट बन रही हैं
  • कई लोग हेल्थ सेक्टर के बाद योग को करियर बना रहे हैं

यह भी पढ़ें- Ice Cream Tester: जानें क्या होता है ये प्रोफेशन, कैसे बनें और कितनी है सैलरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola