BPSC 72nd Preparation Tips 2026: परीक्षा में सिर्फ 20 दिन बाकी, जानें किन टॉपिक्स पर करें फोकस और कैसे करें आखिरी मिनट की तैयारी
स्टडी प्लान बनाती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो
BPSC 72nd Preparation Tips 2026: कैंडिडेट्स को नई चीजें पढ़ने के बजाय रिवीजन, PYQ और माॅक टेस्ट पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. यहां जानें आखिरी 20 दिनों में किन विषयों को पढ़ें, रोज कितने घंटे तैयारी करें और परीक्षा से पहले स्ट्रैटेजी के साथ तैयारी को मजबूत करने का पूरा प्लान.
BPSC 72nd Preparation Tips 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 72वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रीलिम्स परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली है. ऐसे में अब परीक्षा के लिए करीब मात्र 20 दिन का समय बचा है. इस आखिरी समय में कैंडिडेट्स को नई किताबें या नए टॉपिक शुरू करने के बजाय अब तक पढ़े हुए सिलेबस को मजबूत करने, प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर (PYQ) साॅल्व करने और ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देने पर फोकस करना चाहिए. आइए जानते हैं कि इन 20 दिनों में कैंडिडेट्स को कैसे परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए, ताकि वे अच्छा स्कोर कर सकें.
BPSC 72nd Preparation Strategy 2026: किन सेक्शन पर ज्यादा फोकस करें?
अगले 20 दिनों में बिहार विशेष GK, हिस्ट्री, इंडियन पॉलिटी, ज्योग्राफी, इकोनॉमी और करेंट अफेयर्स को प्राथमिकता दें. खासतौर पर बिहार से जुड़े घटनाओं की बार-बार रिविजन करें. जिन विषयों में पहले से अच्छी पकड़ है, उनमें स्कोर बढ़ाने पर फोकस करें और कमजोर टॉपिक को पूरी तरह नए सिरे से पढ़ने के बजाय शॉर्ट नोट्स और MCQ के जरिए मजबूत करें.
ये भी पढ़ें: Basic Computer Courses 2026: कौन सा कंप्यूटर कोर्स आपके लिए रहेगा बेस्ट? करियर में ग्रोथ के लिए जानें डिटेल्स
BPSC 72nd Exam 20 Days Study Plan: 20 दिनों में कैसे करें तैयारी?
परीक्षा से पहले के यह 20 दिन काफी क्रूसियल हैं. अगले 20 दिनों की तैयारी को तीन हिस्सों में बांटना बेहतर रहेगा. पहले 7 दिन बिहार विशेष GK, हिस्ट्री, इंडियन पॉलिटी, ज्योग्राफी और इकोनॉमी जैसे प्रमुख विषयों का रिविजन करें और साथ में रोजाना PYQ साॅल्व करें. अगले 7 दिन करेंट अफेयर्स और कमजोर टॉपिक्स पर फोकस करें, साथ ही हर दिन एक-दो विषयों के Topic-wise MCQ और PYQ की प्रैक्टिस करें. आखिरी 6 दिन केवल रिवीजन, फुल लेंथ मॉक टेस्ट और मॉक एनालिसिस के लिए रखें. परीक्षा से एक दिन पहले सिर्फ शॉर्ट नोट्स, महत्वपूर्ण तथ्यों और पहले की गई गलतियों का रिविजन करें और पर्याप्त नींद लें.
BPSC 72nd Exam PYQ Solve: PYQ जरूर करें साॅल्व
अगर कैंडिडेट्स परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो PYQ परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को साॅल्व करें और प्रश्न के पीछे छिपे कॉन्सेप्ट को समझें. गलत हुए सवालों की अलग सूची बनाएं और हर 2-3 दिन में उन्हें दोबारा रिवाइज करें. इससे आपको BPSC के प्रश्न पूछने के पैटर्न के बारे में आइडिया मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Typing Speed Course: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये कोर्स, सरकारी नौकरी के भी मिलेंगे ऑप्शन, जानें डिटेल में
BPSC 72nd Exam Mock Test Series: मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का करें एनालिसिस
आखिरी 20 दिनों में नियमित Full-Length Mock Test देना बेहद जरूरी है. शुरुआत में एक दिन छोड़कर और परीक्षा के करीब आते-आते लगभग रोज एक मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांच सकते हैं. मॉक देने के बाद केवल स्कोर देखकर आगे न बढ़ें. कम से कम उतना ही समय मॉक का विश्लेषण करने में लगाएं.
BPSC 72nd Exam Last 5 Days Study Plan: आखिरी के 5 दिनों में कैसे करें तैयारी?
परीक्षा से पहले के 5 दिनों में नया टॉपिक बिल्कुल भी शुरू न करें. करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण तथ्य, बिहार GK, शॉर्ट नोट्स, PYQ में हुई गलतियां और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का रिविजन करें. साथ ही रोजाना कुछ समय OMR पर प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस करें, ताकि परीक्षा में समय प्रबंधन बेहतर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए