Computer Shortcut Keys: Ctrl+C, Ctrl+V से लेकर Windows+L तक, ये जरूरी शॉर्टकट कीज काम को बनाएंगे आसान

Updated:
विज्ञापन

कंप्यूटर चलाती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो

Computer Shortcut Keys: कंप्यूटर पर काम को आसान और तेज बनाने के लिए शॉर्टकट कीज काफी उपयोगी हैं. यहां Ctrl+A से Ctrl+Z तक सभी जरूरी कंप्यूटर शॉर्टकट कीज और उनके इस्तेमाल की पूरी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

Computer Shortcut Keys: आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक लगभग हर जगह होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कीबोर्ड की कुछ Shortcut Keys की मदद से आपका काम बहुत आसान हो सकता है. फाइल कॉपी-पेस्ट करने, किसी डॉक्यूमेंट को सेव करने, टेक्स्ट सर्च करने से लेकर विंडो बदलने और काम को Undo करने तक, इन शॉर्टकट्स का इस्तेमाल आपका समय बचा सकता है. अगर आप भी कंप्यूटर पर काम करने की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो दी गई Computer Shortcut Keys की यह लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है.

विज्ञापन

Computer Shortcut Keys List: इन शॉर्टकट की के इस्तेमाल से मिनटों में कर सकते है अपना काम

Shortcut Keyक्या काम करती है?
Ctrl + CSelected Text/File को Copy करना
Ctrl + VCopy किए गए Text/File को Paste करना
Ctrl + XSelected Text/File को Cut करना
Ctrl + Zपिछला काम Undo करना
Ctrl + YUndo किए काम को फिर से करना
Ctrl + Aपूरा Text/Content Select करना
Ctrl + SFile/Document Save करना
Ctrl + PPrint Command खोलना
Ctrl + FText या शब्द Search करना
Ctrl + Nनया Document/Window खोलना
Ctrl + OExisting File खोलना
Ctrl + WCurrent Window/Document बंद करना
Ctrl + BText को Bold करना
Ctrl + IText को Italic करना
Ctrl + UText को Underline करना
Ctrl + KHyperlink Insert करना
Ctrl + HomeDocument की शुरुआत में जाना
Ctrl + EndDocument के अंत में जाना
Alt + TabOpen Windows के बीच Switch करना
Alt + F4Current Window बंद करना
Windows + DDesktop दिखाना
Windows + EFile Explorer खोलना
Windows + LComputer Lock करना
Windows + RRun Dialog Box खोलना
Ctrl + Shift + EscTask Manager खोलना
F2Selected File/Folder Rename करना
F5Refresh करना
Ctrl + Shift + Tबंद किया Browser Tab फिर खोलना
Ctrl + Tनया Browser Tab खोलना
Ctrl + Shift + Nनया Private/Incognito Window खोलना
Ctrl + TabBrowser Tabs के बीच जाना

ये भी पढ़ें: BCA and BTech: कौन सा कोर्स है आपके लिए बेहतर? जानें करियर स्कोप से लेकर कोर्स डिटेल्स तक सब कुछ

Computer Shortcut Keys For Students: किन शॉर्टकट्स की जरूरत पड़ती है स्टूडेंट्स को

स्कूल और काॅलेजों में स्टूडेंट्स कुछ स्पेसिफिक शॉर्टकट्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इसमें Ctrl + C, Ctrl + V, Ctrl + X, Ctrl + Z, Ctrl + A, Ctrl + S, Ctrl + F, Alt + Tab, Windows + E और Ctrl + Shift + T जैसे शॉर्टकट्स शामिल हैं. इनका इस्तेमाल असाइनमेंट्स, नोट्स, रिसर्च, फाइल मैनेज और ब्राउजर पर पढ़ाई करते समय बार-बार किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Typing Speed Course: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये कोर्स, सरकारी नौकरी के भी मिलेंगे ऑप्शन, जानें डिटेल में

Computer Shortcut Keys For Office Employees: जानिए किन शॉर्टकट्स का किया जाता है इस्तेमाल

ऑफिस में लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए Ctrl + S, Ctrl + C, Ctrl + V, Ctrl + F, Alt + Tab, Windows + L और Ctrl + Shift + Esc काफी उपयोगी हैं. इनकी मदद से डाॅक्यूमेंट एडिटिंग, रिसर्च, एप्लिकेशन के बीच स्विचिंग, कंप्यूटर लॉक करने और सिस्टम की रनिंग प्रोसेस देखने जैसे काम तेजी से किए जा सकते हैं.

Note: इस आर्टिकल में कंप्यूटर पर काम करने के दौरान उपयोग में आने वाले शॉर्टकट्स के बारे में बेसिक जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: How to Speak English Fluently: क्या आपकी अंग्रेजी कमजोर है? अपनाएं ये आसान तरीके और बढ़ाएं इंग्लिश स्पीकिंग कॉन्फिडेंस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola