आर्यभट्ट टैलेंट सर्च में बिहार का दबदबा, 1.17 लाख आवेदनों में सबसे ज्यादा 26,405 बिहार से

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट (ATSTMS) 2026 राष्ट्रीय स्तर पर नि:शुल्क आयोजित हो रहा है. कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं. चयनित छात्रों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण मिलेगा.

विज्ञापन

आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस (ATSTMS) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तावित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी भी शामिल होंगे. खास बात यह है कि परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया है.

प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मंच देना मुख्य उद्देश्य

इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को समान अवसर उपलब्ध कराना है.

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंच देने के लिए परीक्षा नि:शुल्क रखी गई है. इससे विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित होगी तथा उन्हें ओलंपियाड व उच्च शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा.

कक्षा छह से स्नातक तक कुल 1,17,345 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

एसोसिएशन के सचिव एवं कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के गणित विभाग के प्रो. विजय कुमार ने बताया कि कक्षा छह से 12वीं तक ऑनलाइन कुल 1,17,345 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

इसमें कक्षा छह से 25,518, सात से 24,643, आठ से 24,301, नौ से 24,164, 10वीं से 8,442, 11वीं से 7,246 और 12वीं से 3,031 आवेदन शामिल हैं. इसके अलावा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर करीब 1,200 आवेदन मिले हैं.

बिहार से सर्वाधिक 26,405 आवेदन, देश भर के राज्यों से मिली बड़ी भागीदारी

राज्यवार आंकड़ों में बिहार से सर्वाधिक 26,405, उत्तर प्रदेश से 12,693, महाराष्ट्र से 9,517, दिल्ली से 7,897, हरियाणा से 6,636 और झारखंड से 5,748 आवेदन मिले हैं.

अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय एवं शिक्षा विभाग से सहयोग का अनुरोध किया गया है.

चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी और प्रतिष्ठित संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण

चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी समेत देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा.

पिछले वर्ष चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी पटना में आवासीय प्रशिक्षण दिया गया था और वर्ष 2026 में भी चयनित प्रतिभाओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रस्तावित है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन