बिहारशरीफ : हिलसा में लोकाइन नदी में एक माह में दूसरी बार बाढ़, 4 घंटे में 96 सेमी बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन

लोकाइन नदी मे बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ के हिलसा अनुमंडल में लोकाइन नदी में इस महीने दूसरी बार बाढ़ का पानी आ गया है. नदी के जलस्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है. पिछले साल तटबंध टूटने से हुई भारी तबाही को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

Hilsa Lokain River Flood : बिहारशरीफ के हिलसा अनुमंडल के एकंगरसराय, हिलसा एवं करायपरसुराय प्रखंड की करीब आधा दर्जन पंचायतों से होकर गुजरने वाली लोकाइन नदी में इस महीने दूसरी बार रविवार की सुबह बाढ़ का पानी आ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
लोकाइन नदी मे बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
हिलसा में बढ़े जलस्तर के बाद लोकाइन नदी में आया बाढ़ का पानी

नदी के जलस्तर में दिनभर उतार-चढ़ाव जारी रहा. सुबह 6 बजे जलस्तर 1.50 मीटर, 7 बजे 1.90 मीटर, 8 बजे 2.16 मीटर और सुबह 10:30 बजे बढ़कर 2.46 मीटर पहुंच गया. इसके बाद दोपहर 2 बजे जलस्तर घटकर 2.15 मीटर हो गया. जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है.

पिछले साल तटबंध टूटने से हुई थी भारी तबाही

पिछले वर्ष लोकाइन नदी में चार बार बाढ़ आई थी. इस दौरान कई स्थानों पर तटबंध टूटने से खेतों में लगी धान समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई थीं. खासकर धुरी बीघा और गुलरिया बीघा के पास तटबंध टूटने से भारी तबाही मची थी.

लोकाइन नदी मे बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

इस महीने दूसरी बार आया पानी, तटबंधों पर किसानों की नजर

इस वर्ष करीब एक सप्ताह पहले भी लोकाइन नदी में बाढ़ का पानी आया था, लेकिन महज चार दिनों में जलस्तर घटकर शून्य हो गया था.

Also Read : नालंदा की महिलाओं के लिए बड़ी पहल, गांव में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र; अब स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

अब रविवार को दूसरी बार बाढ़ का पानी आने के बाद किसानों की नजर नदी के संवेदनशील तटबंध वाले स्थानों पर टिकी हुई है. जलस्तर बढ़ने से किसानों को तटबंध पर दबाव बढ़ने और खेतों में पानी प्रवेश करने की चिंता सताने लगी है.

लोकाइन नदी मे बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
लोकाइन नदी मे बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की उठाई मांग

ग्रामीणों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर समय रहते निगरानी और आवश्यक बचाव कार्य किया जाना जरूरी है, ताकि पिछले वर्ष जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो.

प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की लगातार की जा रही निगरानी

एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लोकाइन नदी के तटबंधों पर नजर बनाए हुए है. संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन