नालंदा की महिलाओं के लिए बड़ी पहल, गांव में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र; अब स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार
उप विकास आयुक्त को गुलदस्ता भेंट करते जीविका कर्मी
नालंदा के आस्थावां प्रखंड में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है. यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है. अब स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शनिवार को नालंदा के आस्थावां प्रखंड क्षेत्र के सारे में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सुश्रु सारा अशरफ़ ने फीता काटकर किया.
आपके शहर में
सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ करते हुए उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में इस योजना को एक महत्वपूर्ण पहल बताया.
ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने का है मुख्य उद्देश्य
उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.
जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा. इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.
महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग और बाजार की सुविधा
उन्होंने कहा कि जीविका समूह की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं. सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
बिक्री केंद्र के संचालन से स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर तैयार खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी.
कई गणमान्य अधिकारियों और जीविका कर्मियों की रही उपस्थिति
इस मौके पर कॉमफीड के कार्यपालक श्री अरविन्द कुमार सिंह, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय प्रसाद पासवान, पशुधन प्रबंधक राजीव कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुमार गौरव, एवं क्षेत्रीय समन्वयक ओम प्रताप सिंह सहित जीविका कर्मी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए