नालंदा में लगने जा रहा है नौकरियों का मेला, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका; जानिए कब और कितने पदों पर होगी सीधी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

रोजगार मेला की सांकेतिक तस्वीर

बिहार के नालंदा जिले में 31 अगस्त 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में राइडर सिक्योरिटी कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी पैकेजिंग और प्रोडक्शन हेल्पर जैसे विभिन्न पदों पर 100 अभ्यर्थियों का सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया जाएगा. यह युवाओं के लिए बिना लिखित परीक्षा के रोजगार पाने का एक शानदार अवसर है.

विज्ञापन

Bihar Mega Job Fair 2026 :  बिहारशरीफ. बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार रोजगार का अवसर लेकर आई है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए साल में कई बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह जॉब कैंप सिर्फ पटना में ही नही बल्कि बिहार के अन्य जिलों में आयोजित किया जा रहे है. पटना, नवादा और गया के बाद अब यह नालंदा जिले में लगने वाला है. 31 अगस्त 2026 को नालंदा में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा. जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से यह कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, बिहारशरीफ में लगाया जाएगा. इसमें निजी कंपनी राइडर सिक्योरिटी की ओर से विभिन्न पदों पर कुल 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

मशीन ऑपरेटर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार कंपनी में मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी पैकेजिंग और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा. खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा.

Bihar Mega Job Fair 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए युवाओं को 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा धारक और ग्रेजुएट्स (Graduates) की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. यानी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए.

18,500 से 19,500 रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18,500 से 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. नियुक्ति का कार्यस्थल ऑल इंडिया स्तर पर रहेगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा.

जिला नियोजनालय ने रोजगार की तलाश कर रहे योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर समय से जिला नियोजनालय पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन