रक्षाबंधन पर राजगीर में पेड़ों को बांधी राखी, छात्राओं से लेकर सांसद तक ने लिया संरक्षण का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के वेणुवन में वृक्ष को राखी बांधते सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं अन्य

इस रक्षाबंधन पर, राजगीर में रिश्तों की डोर प्रकृति से भी जोड़ी गई. छात्र-छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. यह अनोखी पहल समाज में जागरूकता फैला रही है.

विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को राजगीर और आसपास के क्षेत्रों में उल्लास के साथ मनाया गया. इस बार पर्व में रिश्तों की डोर के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया. वहीं वेणुवन में जदयू कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया.

आंबेडकर आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी राखियां

डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, राजगीर में रक्षाबंधन का पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया. विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार रंग-बिरंगी राखियां पेड़ों की कलाइयों पर बांधकर उन्हें बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया.

फोटो - 1. राजगीर के डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते प्राचार्य एवं छात्राएं | Prabhat Khabar Network
डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते प्राचार्य एवं छात्राएं

प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन एवं छात्रावास अधीक्षिका अमीषा कुमारी ने छात्राओं द्वारा तैयार राखियां वृक्षों को बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान छात्राओं ने वृक्षों की रक्षा करने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया.

छात्राओं ने प्राचार्य व सहपाठियों को बांधी राखी, बाल संसद ने ली हिस्सेदारी

विद्यालय परिसर में छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा. वर्ग प्रथम एवं द्वितीय की छात्राओं ने प्राचार्य की कलाई पर राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

वर्ग षष्ठम की छात्राओं चांदनी, प्रियंका, नीतू, सम्मी, अमृता और गौटी तथा नवम वर्ग की छात्रा मुस्कान ने वृक्षों के लिए रंग-बिरंगी राखियां तैयार की थीं.

बाल संसद के छात्र-छात्रा नायक प्रियांशु, सीमा, ऋचा और वर्षा रानी सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्राचार्य ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं.

शहर के कई निजी व आवासीय स्कूलों में भी मना पर्यावरण रक्षाबंधन

सरस्वती विद्या मंदिर, नालंदा पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल और केरला पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया. इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा.

ऐतिहासिक वेणुवन में सांसद कौशलेंद्र कुमार व कार्यकर्ताओं ने बांधी राखी

राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन में जदयू कार्यकर्ताओं ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुवेंद्र राजवंशी, वार्ड पार्षद कविता कुमारी, मनीषा कुमारी, सूरज यादव, नगर अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, कुमार वेदनिधि, नीरज कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. रक्षाबंधन पर प्रकृति को रक्षा सूत्र बांधने की इस पहल ने पर्व को सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकार से जोड़ दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन