दुर्घटना या इमरजेंसी में कैसे बचाएं जान? बिहारशरीफ में 30 लोगों को दी जा रही फर्स्ट एड ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

8 दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 8 दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है. इस सत्र में जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है. 30 प्रतिभागियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में फर्स्ट एड देने की कला सीखी.

विज्ञापन

Biharsharif First Aid Training : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा परिसर में शुक्रवार को 8 दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉ. इंद्रजीत कुमार ने दिया आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रैक्टिकल ज्ञान

इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन चिकित्सक डॉ. इंद्रजीत कुमार (एम.डी. मेडिसिन, कुमार हॉस्पिटल, डॉक्टर्स कॉलोनी, बिहार शरीफ) द्वारा किया गया.

उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार प्रदान करने की कार्यप्रणाली तथा उससे पूर्व बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों पर प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) रूप से विस्तृत मार्गदर्शन दिया.

शिविर में 30 प्रतिभागियों ने सीखा जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान

इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लेकर जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया. इस दौरान प्रतिभागियों को आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने के टिप्स दिए गए.

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने डॉ. इंद्रजीत कुमार के प्रति व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, नालंदा के सचिव राजेश कुमार ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के लिए डॉ. इंद्रजीत कुमार के प्रति आभार प्रकट किया.

आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों का रहा सराहनीय सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन डॉक्टर श्याम बिहारी, वाइस चेयरमैन सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अखलाक अहमद, आजीवन सदस्य प्रमोद कुमार, डॉ स म जमाल, रागिनी कुमारी, सहायक अरुण कुमार एवं संजय कुमार सहित अन्य लोगों का सक्रिय व सराहनीय सहयोग रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन