पुलिस की नौकरी करते हुए कुश्ती में रचा इतिहास, नालंदा की पंचरत्ना ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
मेडल के साथ महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी | Prabhat Khabar Network
नालंदा जिला बल की महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने मध्य प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया तृतीय नेशनल कॉम्बेट चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है. पुलिस सेवा के साथ खेल में उनकी इस शानदार उपलब्धि ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है.
Nalanda Woman Constable Wrestling Gold (रंजीत सिंह) : नालंदा जिला बल में तैनात महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने कुश्ती के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नालंदा पुलिस के साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया तृतीय नेशनल कॉम्बेट चैंपियनशिप में पंचरत्ना कुमारी ने 72 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
आपके शहर में
नालंदा पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं स्वर्ण पदक विजेता पंचरत्ना
पंचरत्ना कुमारी वर्तमान में नालंदा पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं. पुलिस सेवा के साथ खेल के क्षेत्र में उनकी इस बड़ी उपलब्धि से नालंदा जिला बल में खुशी और उत्साह का माहौल है.
पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने दी बधाई
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. सभी ने उनकी खेल प्रतिभा की जमकर सराहना की.
नालंदा पुलिस और पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय
नालंदा पुलिस की ओर से कहा गया कि पंचरत्ना कुमारी की उपलब्धि पूरे जिला बल के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
पंचरत्ना की सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल
उनकी सफलता से न केवल नालंदा जिला बल, बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. खेल के मैदान में मिली यह कामयाबी अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए