एक साल से बंद है हिलसा का रेलवे फाटक 18C, 50 हजार से अधिक लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से मुलाकात करते भाजपा नेता व ग्रामीण

नालंदा के हिलसा में बनवारीपुर स्थित रेलवे फाटक 18C पिछले एक साल से बंद है, जिससे 50 हजार से अधिक लोगों को भारी असुविधा हो रही है. ग्रामीणों ने मंत्री से मिलकर समस्या बताई और शीघ्र खोलने की मांग की है. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Hilsa Railway Gate 18C : नालंदा जिले के हिलसा क्षेत्र में बंद रेलवे फाटक संपर्क संख्या 18C को शीघ्र खोलने की मांग को लेकर भाजपा हिलसा नगर महामंत्री उदित नारायण सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री को क्षेत्र की इस गंभीर जनसमस्या से अवगत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

1 साल से बंद है रेलवे फाटक

उदित नारायण ने बताया कि हिलसा प्रखंड के बनवारीपुर स्थित रेलवे फाटक (संख्या 18-सी) पिछले एक वर्ष से अधिक समय से पूरी तरह बंद है.

इसके कारण बनवारीपुर सहित आसपास के लगभग 10 गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें समय पर पहुंचने में दिक्कतें आती हैं.

डीएम के निर्देश के बाद भी रेलवे प्रशासन की उदासीनता जारी

उन्होंने मंत्री को यह भी बताया कि जिला अधिकारी (डीएम) ने एक साल पहले ही जनहित में इस फाटक को तुरंत खोलने का निर्देश दिया था. हालांकि, रेलवे प्रशासन की उदासीनता के कारण इसे अभी तक नहीं खोला गया है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित है.

मंत्री ने अधिकारियों से फोन पर की बात, शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए और संबंधित विभागों को पत्र के माध्यम से भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया.

Also Read : नालंदा की महिलाओं के लिए बड़ी पहल, गांव में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र; अब स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

मंत्री ने आश्वासन दिया कि रेलवे फाटक 18C को खोलने की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों में जगी उम्मीद, फाटक खुलने तक प्रयास जारी रखने का संकल्प

मंत्री की इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान होगा. उदित नारायण ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे. इस मौके पर अवधेश कुमार, राजेश कुमार, गंगा यादव, अमरजीत कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन