बिहारशरीफ : बिंद में बीपीएससी शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति बनी, रविकांत कुमार को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बिंद प्रखंड के अध्यक्ष बनने के बाद रविकांत कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के बिंद प्रखंड में बीपीएससी शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति का गठन किया गया है, जिसमें रविकांत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. बैठक में शिक्षकों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया.
बिहारशरीफ के बिंद प्रखंड में बीपीएससी शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नालंदा जिला बीपीएससी शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूरज विद्यार्थी ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से बीपीएससी शिक्षक संघ बिंद प्रखंड कार्यसमिति का गठन किया गया.
आपके शहर में
इसमें रविकांत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. जिला अध्यक्ष सूरज विद्यार्थी ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
शिक्षकों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान की दी सलाह
जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी का निस्वार्थ, निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए. पदाधिकारी शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का काम करें.
उन्होंने कहा कि बीपीएससी शिक्षक संघ का उद्देश्य शिक्षकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का उचित समाधान कराने के लिए प्रभावी पहल करना है.
संगठन को विस्तार देने और नए शिक्षकों को जोड़ने की अपील
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत और विस्तार देने की अपील की गई. जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि रविकांत कुमार के नेतृत्व में बिंद प्रखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक शिक्षक संगठन से जुड़ेंगे.
शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संघ तत्परता से कार्य करेगा.
आगामी गतिविधियों और शिक्षक हित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने संघ की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.
बैठक में रहुई और सरमेरा के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे मौजूद
इस अवसर पर रहुई प्रखंड अध्यक्ष तसीम रजा, सरमेरा प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए