ePaper

225 पसमांदा छात्रों को तालीमी किट और मदरसों को मिला कंप्यूटर सेट, शिक्षा जागरूकता का बड़ा संदेश

Updated at : 31 Aug 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Pasmanda students

तालीमी किट के साथ पसमांदा छात्र

Pasmanda Students: पसमांदा विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में दिल्ली के जमीअत उलेमा-ए-हिंद के मदनी हॉल में ‘कौमी तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मदरसों को कंप्यूटर सेट और करीब 225 पसमांदा छात्रों को तालीमी किट का निःशुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए मदरसों में शिक्षा मॉडर्न को लेकर मुहिम चलाना और जागरूकता फैलाना था.”

विज्ञापन

Pasmanda Students: कार्यक्रम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने संबोधन में कहा, “बिना तालीम के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है. आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक हो गया है. पसमांदा मुस्लिमों को तालीम से जोड़ने में समाज के जिम्मेदार लोगों को भी आगे आना चाहिए. इस्लामी दुनिया में ज्ञान के सभी क्षेत्रों की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.”

शिक्षा ही कौमों की तरक्की की असली सीढ़ी है : मोहम्मद मेराज राईन

पसमांदा विकास फाउंडेशन के डायरेक्टर मोहम्मद मेराज राईन ने कहा, “शिक्षा ही कौमों की तरक्की की असली सीढ़ी है. हमारी प्राथमिकता दीनी और आधुनिक शिक्षा को आम करना है, क्योंकि पिछड़े तबकों को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा ही है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मदरसों में आधुनिक शिक्षा को अपनाने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है. सभी पसमांदा बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. हमने ‘तालीमी जेहाद’ का आह्वान किया है, ताकि शिक्षा के माध्यम से पसमांदा समाज तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके.”

मुस्लिमों में महिला सशक्तीकरण की जरूरत : निकहत परवीन

पसमांदा विकास फाउंडेशन की डायरेक्टर निकहत परवीन ने कहा, एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है. उन्होंने मुसलमान महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा- “यह समय की आवश्यकता है. मुस्लिमों में महिला सशक्तीकरण की जरूरत है. जब महिलाएं मजबूत होंगी तो समाज और देश भी मजबूत होगा.”

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

कार्यक्रम में उलेमा टीम के सदस्य मुफ्ती वसीम अकरम, दिल्ली प्रदेश दीनी तालीमी बोर्ड,जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी कारी अब्दुस्शमी,उलेमा टीम हेड,वसीम अकरम क़ासमी,उलेमा टीम के प्रमुख जाहिद आलम मजाहिरी, अशरफ खान, महिला विंग की प्रमुख फरहा मिर्जा, खैरुल बशर, अशजद जुबैर, गिलमान अख्तर, डॉ खदीजा ताहिरा, सरवर आलम, मुफ्ती सुभान और मौलाना असद अदनान नदवी,हसीन फातिमा भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola