ePaper

कोयला का आयात 10 प्रतिशत बढ़ा

Updated at : 09 Dec 2018 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला का आयात 10 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली : भारत में कोयला का आयात लगातार बढ़ रहा है. इस साल अप्रैल से नवंबर के बीच कोयले का आयात 9.7 प्रतिशत बढ़कर 15.60 करोड़ टन रहा. पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.22 करोड़ टन था. टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उपक्रम एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड ने यह जानकारी दी. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में कोयला का आयात लगातार बढ़ रहा है. इस साल अप्रैल से नवंबर के बीच कोयले का आयात 9.7 प्रतिशत बढ़कर 15.60 करोड़ टन रहा. पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.22 करोड़ टन था.

टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उपक्रम एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड ने यह जानकारी दी. एमजंक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवंबर में कोयले का आयात 10.1 प्रतिशत बढ़कर 1.94 करोड़ टन रहा. पिछले साल नवंबर में देश में 1.76 करोड़ टन कोयले का आयात हुआ था.

उसमें कहा गया है, ‘नवंबर, 2018 के दौरान 1.94 करोड़ टन कोयले का आयात हुआ. नवंबर, 2017 के दौरान 1.76 करोड़ टन कोयले का आयात हुआ था.’

पिछले महीने हुए कोयले के आयात में नॉन-कोकिंग कोल की हिस्सेदारी 1.42 करोड़ टन रही, जो इस साल अक्टूबर में 1.52 करोड़ टन रही थी.

कोयले के आयात की स्थिति पर एमजंक्शन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘नवंबर में तापीय कोयले की कीमतों में उल्लेखनीय सुधार से खरीदारों ने इंतजार करने का रुख अपनाया. धातुकर्म (मेटालर्जिकल) कोयला बाजार में स्थिर रुख रहा और खरीदारी में यह चीज दिखी भी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola