घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी बरकरार, सेंसेक्स 159 अंक मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 5:36 PM

विज्ञापन

नयी दिल्लीः देश के शेयर बाजारों में वायदा सौदों की समाप्ति से पहले हुई लिवाली तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की अगुवाई में अधिकांश समूहों में तेजी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.06 अंक यानी 0.45 फीसदी मजबूत होकर 35,500 अंक को पार […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः देश के शेयर बाजारों में वायदा सौदों की समाप्ति से पहले हुई लिवाली तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की अगुवाई में अधिकांश समूहों में तेजी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.06 अंक यानी 0.45 फीसदी मजबूत होकर 35,500 अंक को पार करता हुआ 35,513.14 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स पिछले दिनों की बढ़त को जारी रखते हुए 35,394.77 अंक पर मजबूती में खुला. कारोबार के दौरान एक समय यह 35,262.97 अंक के निचले स्तर और 35,555.16 अंक के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतत: 35,513.14 अंक पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 373.06 अंक की बढ़त के साथ 35,354.08 अंक पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः सेंसेक्स का दूसरे दिन लगातार रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी 11,700 अंक के पार

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी लेकर 10,685.60 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सर्वाधिक 2.53 फीसदी मजबूत हुआ. आईटी कंपनियों में टीसीएस का शेयर भी 2.29 फीसदी मजबूत हुआ. अन्य कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, एलएंडटी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और पावरग्रिड के शेयर 1.61 फीसदी तक मजबूत हुए. सन फार्मा सर्वाधिक 3.34 प्रतिशत के नुकसान में रही. हीरो मोटोकॉर्प को भी 3.12 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा.

बीएसई के सभी 19 समूहों में छह समूह गिरावट में रहे. आईटी शेयरों में सर्वाधिक 1.67 फीसदी की तेजी रही. टेक और तेल कंपनियों समेत अन्य समूह 1.36 फीसदी तक की बढ़त में रहे. एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया. जापान का निक्की 0.64 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.79 फीसदी मजबूत हुआ. हांगकांग के हैंग सेंग में 0.17 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.04 फीसदी की गिरावट देखी गयी. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola