बजट से पहले शेयर बाजार में बढ़त : निफ्टी 11075 के पार, तो सेंसेक्स 36,136.4 पर

बजट से पहले घरेलू बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 11,075 के पार निकलने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स ने 36,136.4 तक दस्तक दी. हालांकि थोड़ी देर बाद इसमें नरमी आयी. फिलहाल, सेंसेक्स-निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का 30 […]
बजट से पहले घरेलू बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 11,075 के पार निकलने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स ने 36,136.4 तक दस्तक दी. हालांकि थोड़ी देर बाद इसमें नरमी आयी.
फिलहाल, सेंसेक्स-निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ 36,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 38 अंक के उछाल के साथ 11,066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
बैंकिंग, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है.
मिडकैप शेयरों में थोड़ा दबाव है, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है.
आज का सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद अहम रहनेवाला है. वित्त मंत्री अरुण जेटली आज आम बजट 2018 पेश करेंगे. बजट की घोषणाएं निश्चित तौर पर बाजार में उठा पटक का कारण बनेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




