बाजार में बहार, 35,664 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 10,926 पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2018 11:33 AM
मुंबई : विदेशी पूंजी प्रवाह और आरआईएल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लगातार लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नयी ऊंचाई को छुआ. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 152.43 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,664.01 अंक […]
मुंबई : विदेशी पूंजी प्रवाह और आरआईएल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लगातार लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नयी ऊंचाई को छुआ. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 152.43 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,664.01 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया.
सेंसेक्स ने शुक्रवार के अपने पूरे दिन के रिकॉर्ड 35,542.17 अंक को पार किया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज शुरुआती दौर में 31.75 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 10,926.45 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. शुक्रवार के दौरान निफ्टी ने 10,906.85 अंक के स्तर को छुआ था.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे उम्मीद से ज्यादा बेहतर रहने के बाद बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला. आरआईएल का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 25.1 प्रतिशत उछल कर 9,423 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस के शेयर में आज 2.16 प्रतिशत की तेजी देखी गयी.
सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी ओएनजीसी के शेयर (4.86 प्रतिशत) में देखी गयी. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, यस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, कोटक बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.22 प्रतिशत चढ़ा.
हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.02 प्रतिशत चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.20 प्रतिशत गिर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










