जनवरी डेरीवेटिव सौदौं की शुरुआत से सेंसेक्स 110 अंक उछला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2017 12:33 PM
मुंबई : वर्ष 2017 में कारोबार के आखिरी दिन शुरुआती समय में सेंसेक्स 110 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी 10,500 अंक से ऊपर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार, जनवरी श्रेणी के वायदा एवं विकल्प डेरीवेटिव सौदों की शुरुआत से निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चला. इससे शेयर बाजार को समर्थन मिला और बैंकिंग, एफएमसीजी […]
मुंबई : वर्ष 2017 में कारोबार के आखिरी दिन शुरुआती समय में सेंसेक्स 110 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी 10,500 अंक से ऊपर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार, जनवरी श्रेणी के वायदा एवं विकल्प डेरीवेटिव सौदों की शुरुआत से निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चला. इससे शेयर बाजार को समर्थन मिला और बैंकिंग, एफएमसीजी और पूंजीगत सामान की कंपनियों के शेयर को लाभ हुआ.
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 110.26 अंक यानी 0.32% सुधरकर 33,958.29 अंक पर खुला है. पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 162.58 अंक की गिरावट देखीगयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.30 अंक यानी 0.28% चढ़कर 10,508.20 अंक पर खुला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










