सेंसेक्स 156 अंक चढकर खुला, निगाहें इंफोसिस के तिमाही नतीजे पर

मुंबई : एशियाई बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 156 अंक चढकर खुला. इसके पीछे अहम कारण कुछ ब्लूचिप कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले निवेशकों द्वारा बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना रहे. घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से लगातार खरीद के चलते कारोबारी धारणा मजबूत […]
मुंबई : एशियाई बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 156 अंक चढकर खुला. इसके पीछे अहम कारण कुछ ब्लूचिप कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले निवेशकों द्वारा बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना रहे. घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से लगातार खरीद के चलते कारोबारी धारणा मजबूत हुई है. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 156.24 अंक यानी 0.48 चढ़कर 32,662.96 अंक पर खुला है. पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 116.76 अंक की तेजी देखी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




