ePaper

सुस्त हुआ बाजार, सेंसेक्स में गिरावट

Updated at : 21 Sep 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
सुस्त हुआ बाजार, सेंसेक्स में गिरावट

मुंबई : शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 43 अंक गिर गया. इसके पीछे अहम कारण एफएमसीजी, तेल एवं गैस, बैंकिंग और पूंजीगत सामान के शेयर में गिरावट आना रही. सुबह के सत्र में 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 43.68 अंक यानी 0.13 गिरकर 32,356.83 पर आ गया. सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 32,406.42 […]

विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 43 अंक गिर गया. इसके पीछे अहम कारण एफएमसीजी, तेल एवं गैस, बैंकिंग और पूंजीगत सामान के शेयर में गिरावट आना रही. सुबह के सत्र में 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 43.68 अंक यानी 0.13 गिरकर 32,356.83 पर आ गया. सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 32,406.42 अंक पर खुला था और 0.18अंक चढकर 32,460.03 अंक तक पहुंच गया था. वहीं 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 22.90 अंक यानी 0.23 अंक गिरकर 10,118.25 अंक पर रहा. कारोबार खुलने के समय यह 16 अंक यानी 0.15अंक चढकर 10,157.15 अंक तक पहुंच गया था.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपने संकट को कम करने की योजना को घोषित करने और साल के अंत से पहले ब्याज दरों में बढोत्तरी के संकेत देने से सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 64.53 पर आ गया. इसका असर शेयर बाजार पर दिखा है. ब्रोकरों के अनुसार कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्टरीज, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, भारतीय स्टेट बैंक इत्याद के शेयरों में गिरावट देखी गई है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola