शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 32,000 के पार खुला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 10:43 AM

विज्ञापन

मुंबई :वृहद आर्थिक आंकडे जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की लिवाली के कारण आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने करीब 156 अंकों की छलांग लगा कर फिर से 32 हजार अंक का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.78 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी […]

विज्ञापन

मुंबई :वृहद आर्थिक आंकडे जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की लिवाली के कारण आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने करीब 156 अंकों की छलांग लगा कर फिर से 32 हजार अंक का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.78 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी लेकर 32,037.94 अंक पर रहा. पिछले तीन कारोबारी दिवस में यह 220.19 अंक मजबूत हो चुका है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत चढकर 10,056.85 अंक पर रहा. सेंसेक्स में धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, एफएमसीजी और पूंजीगत वस्तुएं समूहों में बढत देखी गयी.ब्रोकरों ने बताया कि जुलाई महीने का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा अगस्त महीने की महंगाई के आंकड़े आज जारी होने से पहले घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा की गयी लिवाली ने शेयर बाजार को समर्थन दिया है. इसके अलावा एशियाई बाजारों की तेजी से भी इन्हें बल मिला है. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील सर्वाधिक 4.27 प्रतिशत की तेजी में रहा.

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की एक प्रतिशत,चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 प्रतिशत और हांग कांग का हैंग सेंग 0.01 प्रतिशत बढत में रहा. अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 1.19 प्रतिशत की बढत लेकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola