Bihar Election 2025: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की बड़ी घोषणा, बोलें- सरकार बनी तो डिप्टी सीएम होंगे हम

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
Bihar Election 2025: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा करते हुए यह कह दिया है कि सरकार बनायेंगे और वे डिप्टी सीएम भी बनेंगे. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई बैठक के बाद मुकेश सहनी फुल कॉन्फिडेंस के साथ ऐसा कहते हुए नजर आए.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान आज शाम हो सकता है. इससे पहले राजनीतिक नेताओं की तरफ से बयानबाजी जारी है. इस बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया. पत्रकारों की तरफ से डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि शुभ-शुभ बोलो यार… हम हैं… सरकार बनायेंगे और डिप्टी सीएम भी बनेंगे.
सीट बंटवारे पर क्या बोलें मुकेश सहनी?
दरअसल, रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई. इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी के नेता शामिल हुए. साथ ही इस दौरान चुनाव को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि फाइनल बात हो गई है. दो से तीन दिन में सीट को लेकर जानकारी दे दी जायेगी.
राजद विधायक आलोक मेहता क्या बोलें?
तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक से निकलकर कई अन्य नेताओं ने भी पत्रकारों से बातचीत की. दरअसल, राजद के विधायक और कद्दावर नेता आलोक मेहता ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर लगभग सब कुछ तय हो गया है, लेकिन आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस और विकासशील इंसान पार्टी मुकेश सहनी को लेकर गोलमोल जवाब देते नजर आए.
महागठबंधन में इतनी पार्टियां शामिल
मालूम हो बिहार में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व लालू प्रसाद यावद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से की जा रही है. इस महागठबंधन में कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), CPIM और CPIML, पशुपति पास गुट की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल हैं. सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के नेता कुछ भी बताने से इनकार कर रहे. हालांकि, देखना होगा कि आखिर कब तक इसे लेकर जानकारी दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










