Reliance Jio के कोरोना ट्रैकिंग टूल ने यूजर्स को दिया झटका, पढ़ें पूरी खबर
Reliance Jio, Covid 19 Symptom Checker Tool, Data Leak, Security Lapse: रिलायंस जियो Reliance Jio का भी नाम यूजर्स की निजी जानकारियां लीक करनेवाली कंपनियों में जुड़ गया है. रिलायंस जियो ने ने इस साल मार्च में कोरोनावायरस के लिए सिम्प्टम चेकर टूल लॉन्च किया था. इस टूल में यूजर्स द्वारा अपलोड की गई कोविड 19 COVID-19 टेस्ट की जानकारियां बिना पासवर्ड के लीक हो गई हैं.
Reliance Jio, Covid 19 Symptom Checker Tool, Data Leak, Security Lapse: रिलायंस जियो (Reliance Jio) का भी नाम यूजर्स की निजी जानकारियां लीक करनेवाली कंपनियों में जुड़ गया है. रिलायंस जियो ने ने इस साल मार्च में कोरोनावायरस के लिए सिम्प्टम चेकर टूल लॉन्च किया था. इस टूल में यूजर्स द्वारा अपलोड की गई कोविड 19 (COVID-19) टेस्ट की जानकारियां बिना पासवर्ड के लीक हो गई हैं.
टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कोविड 19 सिम्प्टम चेकर टूल (COVID-19 Symptom Checker Tool) में सिक्योरिटी लैप्स की वजह से कोर डाटाबेस लीक हो गया है, जिसमें यूजर्स के कोविड 19 (COVID-19) टेस्ट रिजल्ट बिना पासवर्ड के सामने आ गए.
Also Read: CoVID 19 से बचाव और रोकथाम के लिए JIO लाया Coronavirus Info Tool
कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोकथाम को लेकर रिलायंस जियो ने अपने ऐप में कोविड 19 Covid-19 सिम्प्टम चेकर टूल को शामिल किया था. इसके जरिये यूजर यह जान सकते हैं कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है या नहीं.
रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स के कोविड-19 टेस्ट रिजल्ट रखने वाला जियो का एक डेटाबेस ऑनलाइन लीक हो गया है. हैरानी की बात तो यह है कि यह डाटाबेस बिना पासवर्ड के ऐक्सेस किया जा सकता था.
Also Read: Jio Silver Lake Deal: फेसबुक के बाद इस कंपनी ने जियो में लगाये हजारों करोड़ रुपये
रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड 19 (Covid-19) सिम्प्टम चेकर टूल के मुख्य डेटाबेस में यूजर्स के टेस्ट रिजल्ट पर बिना पासवर्ड के अपलोड किये हुए थे, जो कि सिक्योरिटी खामी होने के चलते एक्सपोज हो गए हैं.
हालांकि, रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इसका पता लगने के बाद तुरंत अपने डेटाबेस को ऑफलाइन किया और फिर बग के बारे में जानकारी दी. इसके बाद डेटा में आयी इस गड़बड़ी को ठीक कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










