आसुस जेनफोन-2 सीरीज का नया हैंडसेट लॉन्च, जानें क्या है खास
नयी दिल्ली : आसुस कंपनी ने आज अपने जेनफोन 2 शृंखला में अनेक फोन पेश किए जिनकी कीमत 9,999 रुपये से 22,999 रुपये है. कंपनी ने अपने टैबलेट जेनपेड के तीन संस्करण भी पेश किए हैं. आसुस के चेयरमैन जोनी शिह ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, भारत में व्यापक अवसर हैं, स्मार्टफोन पैठ सिर्फ […]
नयी दिल्ली : आसुस कंपनी ने आज अपने जेनफोन 2 शृंखला में अनेक फोन पेश किए जिनकी कीमत 9,999 रुपये से 22,999 रुपये है. कंपनी ने अपने टैबलेट जेनपेड के तीन संस्करण भी पेश किए हैं. आसुस के चेयरमैन जोनी शिह ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, भारत में व्यापक अवसर हैं, स्मार्टफोन पैठ सिर्फ दस प्रतिशत है. हम अपनी सारी आपूर्ति श्रंखला यहां लाना चाहते हैं न कि सिर्फ असेंबली. आपूर्ति शृंखला यहां स्थापित होने के बाद, यहां विनिर्माण आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आसुस भारत में विनिर्माण की इच्छुक है.
आसुस इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख पीटर चांग ने कहा, हमने इसके लिए आंतरिक टीम गठित की है. इस साल के आखिर तक हम निश्चित रुप से कोई घोषणा करेंगे.
* भारत में भी बनायेगा सेट
शियोमी व मोटोरोला की राह पर चलते हुए स्मार्टफोन कंपनी आसुस भी भारत में मोबाइल फोन विनिर्माण शुरु करने की सोच रही है. उसने घरेलू स्तर पर विनिर्माण परिदृश्य के अध्ययन के लिए एक आंतरिक टीम गठित की है.
ताइवान की यह कंपनी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी अगले साल तक बढाकर पांच प्रतिशत करना चाहती है जो कि इस समय लगभग दो प्रतिशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










