जून-जुलाई तक भारत में मिलने लगेगा ''Apple Watch''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यूयार्क: भारत में प्रौद्योगिकी के दीवाने लोगों को एप्पल के नये उत्पाद एप्पल वाच लेने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी अप्रैल के महीने से दुनिया के नौ देशों में एप्पल वाच की बिक्री करने लगेगी. लेकिन भारत उन नौ देशों में शामिल नहीं है जहां एप्पपल ने अपना यह उत्पाद […]
विज्ञापन
न्यूयार्क: भारत में प्रौद्योगिकी के दीवाने लोगों को एप्पल के नये उत्पाद एप्पल वाच लेने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
कंपनी अप्रैल के महीने से दुनिया के नौ देशों में एप्पल वाच की बिक्री करने लगेगी. लेकिन भारत उन नौ देशों में शामिल नहीं है जहां एप्पपल ने अपना यह उत्पाद उतारने की योजना बनायी है. हालांकि अमेरिका स्थित यह कंपनी अपने देश के अलावा चीन, जापान, हांगकांग, आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में प्रिव्यू के लिए इसे 10 अप्रैल से उपलब्ध कराएगी और इसकी खरीद 24 अप्रैल से की जा सकेगी.
एप्पल ने कल सैन फ्रांसिस्को में एक समारोह में अपने स्मार्टवॉच पर से पर्दा हटाया. साथ ही कंपनी ने एक उन्नत मैकबुक रेंज पेश करने एवं स्वास्थ्य केंद्रित पहल ‘रिसर्चकिट’ की भी घोषणा की. विश्लेषकों के मुताबिक, एपल वाच की कीमत 30,000 रुपये से अधिक हो सकती है.
विश्लेषकों का मानना है कि इस वाच को इस साल जुलाई में भारतीय बाजारों में पेश किए जाने की संभावना है. हालांकि, कुछ विश्लेषक मानते हैं कि भारत की बढ़ती अहमियत को देखते हुए इसे जून में भी पेश किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










