2 लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये दमदार स्पोर्ट्स बाइक्स, स्टाइल और स्पीड में नहीं किसी से कम

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

2 लाख रुपये से कम कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक्स (फोटो: AI इमेज )

Top 5 Sports Bikes Under Rs 2 Lakh: अगर आप 2 लाख रुपये से कम बजट में एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Yamaha R15 V4, Bajaj Pulsar NS200, Hero Xtreme 250R और TVS Apache RTR 200 4V बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. ये बाइक्स शानदार परफॉर्मेंस, स्पोर्टी लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती हैं.

विज्ञापन

अगर बाइक स्टार्ट होते ही इंजन की आवाज सुनकर आपका दिल तेज धड़कने लगता है, तो स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. अच्छी बात यह है कि अब रेसिंग जैसा एक्सपीरियंस लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, भारतीय बाजार में 2 लाख रुपये से कम कीमत में कई ऐसी स्पोर्ट्स बाइक्स मौजूद हैं, जो स्टाइल, स्पीड और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन ऑफर करती हैं. अगर आप भी कम बजट में एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो हर राइड को खास बना दे, तो यहां दिए गए ऑपशंस आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

Yamaha R15 V4: बजट में मिलने वाली मिनी सुपरबाइक

जब भी एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक की बात होती है, तो Yamaha R15 V4 का नाम सबसे पहले आता है. यह बाइक देखने में किसी रेसिंग मशीन से कम नहीं लगती. इसका डिजाइन Yamaha की MotoGP बाइक्स से इंस्पायर्ड है, जो इसे सड़क पर बेहद आकर्षक बनाता है. बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड VVA इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस और स्मूद पावर डिलीवरी देता है. इसके अलावा स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर (चुनिंदा वेरिएंट में) और फुल फेयरिंग बॉडी इसे अपने सेगमेंट की सबसे खास बाइक्स में शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो रोजाना इस्तेमाल के साथ वीकेंड पर रेस ट्रैक जैसा अहसास भी दे, तो R15 V4 आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है. इसकी कीमत लगभग 1.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.

Yamaha R15 V4
Yamaha r15 v4

Bajaj Pulsar NS200: कम कीमत में ज्यादा पावर

स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में Pulsar NS200 को पावर और वैल्यू फॉर मनी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है. इसमें 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24hp की पावर जेनरेट करता है. बाइक का स्ट्रीटफाइटर डिजाइन यंगस्टर्स को काफी पसंद आता है. इसके अलावा USD फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.ऐसे में अगर आपका फोकस ज्यादा पावर और आक्रामक लुक पर है, तो NS200 आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है. इसकी कीमत 1.36 लाख से 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Bajaj Pulsar NS200
Bajaj pulsar ns200

Hero Xtreme 250R: सबसे ज्यादा पावर वाली बाइक

Hero MotoCorp की Xtreme 250R इस लिस्ट की सबसे पावरफुल बाइक मानी जा सकती है. इसमें 249cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो करीब 29.5hp की पावर जेनरेट करता है. Hero ने इस बाइक को स्पोर्टी राइडिंग के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. बाइक में स्लिपर क्लच, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स, 6-स्पीड गियरबॉक्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में जो राइडर्स 150cc या 160cc बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं और ज्यादा पावर की तलाश में हैं, उनके लिए Xtreme 250R एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी कीमत लगभग 1.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम रांची) है.

Hero Xtreme 250R
Hero xtreme 250r

TVS Apache RTR 200 4V: फीचर्स के मामले में सबसे आगे

अगर आपकी प्रयोरिटी सिर्फ पावर नहीं बल्कि फीचर्स भी हैं, तो TVS Apache RTR 200 4V पर नजर डाल सकते हैं. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसके तीन राइडिंग मोड्स Sport, Urban और Rain हैं. 197.75cc इंजन से लैस यह बाइक अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है. इसमें ड्यूल-चैनल ABS, स्लिपर क्लच, ऑल-LED लाइटिंग और SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. फीचर्स और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले और ज्यादा फीचर वाली बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Apache RTR 200 4V एक शानदार पैकेज है. इसकी कीमत  1,39,314रुपये (एक्स-शोरूम रांची) है.

TVS Apache RTR 200 4V
Tvs apache rtr 200 4v

Suzuki Gixxer SF 250: स्पोर्टी लुक के साथ टूरिंग का भी दमदार साथी

अगर आप ऐसी स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं, जो देखने में पूरी तरह रेसिंग मशीन जैसी लगे और लंबी दूरी के सफर में भी शानदार प्रदर्शन करे, तो Suzuki Gixxer SF 250 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. यह इस लिस्ट की इकलौती फुली-फेयर्ड 250cc बाइक है, जो अपने एग्रेसिव डिजाइन और प्रीमियम लुक की वजह से सड़क पर अलग पहचान बनाती है. बाइक में 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 26.13hp की पावर और 22.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ड्यूल-चैनल ABS और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी परफेक्ट बनाती है. इसकी शुरुआती कीमत 1,83,341 रुपये (एक्स-शोरूम रांची) है.

Suzuki Gixxer SF 250
Suzuki gixxer sf 250

कौन-सी बाइक आपके लिए सही रहेगी?

अगर आपका सपना रेसिंग बाइक जैसा अनुभव लेने का है, तो Yamaha R15 V4 सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकती है. ज्यादा पावर और स्ट्रीटफाइटर लुक पसंद है तो Bajaj Pulsar NS200 आपके लिए सही रहेगी. वहीं 250cc इंजन और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Hero Xtreme 250R एक शानदार ऑप्शन है. फीचर्स और टेक्नोलॉजी को प्रयोरिटी देने वाले राइडर्स TVS Apache RTR 200 4V को ऑप्शन में रख सकते हैं. वहीं, अगर आपकी प्रायोरिटी स्पोर्टी डिजाइन के साथ हाईवे पर आरामदायक और दमदार राइडिंग अनुभव लेना है, तो Suzuki Gixxer SF 250 इस बजट में सबसे दमदार ऑपशंस में से एक साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola