पूर्णिया के रूपौली में VHP-बजरंग दल का पंचायत स्तर तक विस्तार होगा, बघवा में बनी रणनीति
मौजूद विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता
Purnia News: पूर्णिया में प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन मजबूत करने और मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर.
पूर्णिया के रूपौली से विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
Purnia News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रूपौली प्रखंड में संगठन विस्तार अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है. बघवा ग्राम में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर रणनीति बनाई.
बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री रौशन तथा बजरंग दल के प्रखंड संयोजक धीरज कुमार की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे.
पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाने का निर्णय
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बजरंग दल पूर्णिया के जिला सुरक्षा प्रमुख अभिनव राज उर्फ छोटू केशरी ने संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विस्तार प्रखंड की प्रत्येक पंचायत तक किया जाएगा.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायत और गांव स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी. साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Purnia News: मंदिरों में भजन-कीर्तन की व्यवस्था पर जोर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के मंदिरों में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी. बजरंग दल की ओर से मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.
कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलेगी. इसके लिए स्थानीय स्तर पर समितियों का गठन करने पर भी चर्चा हुई.
बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
बैठक में जिला सुरक्षा प्रमुख अभिनव राज, प्रखंड मंत्री रौशन, प्रखंड संयोजक धीरज कुमार, प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख सुशील कुमार, बघवा संयोजक हिमांशु कुमार, चपहरी संयोजक महावीर कुमार समेत विभिन्न पंचायतों और गांवों के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही.
इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










