BlackBerry ने मात्र 17,000 रुपये में लॉन्च किया 4जी स्मार्टफोन ''लीप''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी ने सैमसंग और एप्पल को टक्कर देने के लिए अपना 4जी स्मार्टफोन ‘लीप’ लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 275 डॉलर (17,000 रुपये) है. इस फोन को ब्लैकबेरी ने बार्सिलोना में चल रहे MWC 2015 में पेश किया है. यंग जेनेरेशन को लक्ष्य बनाते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन […]
विज्ञापन
कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी ने सैमसंग और एप्पल को टक्कर देने के लिए अपना 4जी स्मार्टफोन ‘लीप’ लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 275 डॉलर (17,000 रुपये) है. इस फोन को ब्लैकबेरी ने बार्सिलोना में चल रहे MWC 2015 में पेश किया है.
यंग जेनेरेशन को लक्ष्य बनाते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कई आकर्षक फीचर डाले हैं. इस साल अप्रैल से यह फोन यूरोप में बिकने लगेगा. ब्लैकबेरी के अध्यक्ष (डिवाइस) रान लोउकस ने बताया कि कंपनी ने यह हैंडसेट मोबाइल पेशेवरों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है. देखते हैं इस फोन में क्या है खास:
– 5.1 इंच की टचस्क्रीन (16 मिलियन कलर), 170ग्राम
– ब्लैकबेरी ओएस 10.3.1
– इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी, 128 जीबी एक्सपेंडेबल
– 2 जीबी रैम
– एलईडी लैश के साथ प्राइमरी कैमरा 8 एमपी, 2 एमपी सेकेंडरी
– 28,00 एमएएच बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










