ePaper

आइएस का लीबिया में अल्जीरियाई दूतावास पर बम हमले का दावा

Updated at : 18 Jan 2015 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
आइएस का लीबिया में अल्जीरियाई दूतावास पर बम हमले का दावा

त्रिपोली : लीबियाई राजधानी त्रिपोली स्थित अल्जीरियाई दूतावास में हमलावरों ने आज विस्फोटक फेंका, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. यह जानकारी एक सुरक्षा अधिकारी ने दी. जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट ने यह हमला करने का दावा किया है. आइएस की लीबिया शाखा ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा कि ‘‘खलीफा के सैनिकों’’ […]

विज्ञापन
त्रिपोली : लीबियाई राजधानी त्रिपोली स्थित अल्जीरियाई दूतावास में हमलावरों ने आज विस्फोटक फेंका, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. यह जानकारी एक सुरक्षा अधिकारी ने दी.
जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट ने यह हमला करने का दावा किया है. आइएस की लीबिया शाखा ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा कि ‘‘खलीफा के सैनिकों’’ ने खाली पड़े दूतावास पर हमला किया. उसने ट्विटर पर एक तस्वीर भी डाली है जिसकी पृष्ठभूमि में आग दिखायी दे रही है.
इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इकाई के लिए कार्य करने वाले सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि आज का हमला मध्य त्रिपोली में हुआ जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और वहां से गुजर रहे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए. चिकित्साकर्मियों ने घायलों की संख्या की पुष्टि की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola