'नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से मिलेगा...', भागलपुर एनकाउंटर पर मांझी का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Apr 2026 6:03 PM

विज्ञापन

जीतन राम मांझी का तेजस्वी पर हमला

Bhagalpur EO Murder: भागलपुर हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का तीखा बयान सामने आया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पुलिस कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि अब यह नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bhagalpur EO Murder: बिहार के भागलपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात मंगलवार शाम कार्यालय परिसर में हुई, जहां घुसकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू भी घायल हो गए.

पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया. रामधनी यादव, सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के पति बताए जा रहे हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की अब पूरे राज्य में चर्चा हो रही है.

जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि सम्राट की पराक्रमी सेना के सामने सिकंदर महान ने भी घुटने टेक दिए थे, तेजस्वी यादव गैंग की क्या हैसियत. अब यह नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा. वेल डन भागलपुर पुलिस…

सरकार का ऐलान: 25 लाख की सहायता और राजकीय सम्मान

घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताते हुए मृतक अधिकारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है और राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है.

राजद का हमला: कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं, इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह घटना बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था का सबूत है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकारी कार्यालयों में अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. राजद ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर बहस

भागलपुर की इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सियासी बहस छेड़ दी है. एक तरफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है.

Also Read: भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट: नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या, सभापति को मारी कई गोलियां

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन