क्रेडिट कार्ड बिल भरने में हुई देरी? टेंशन मत लीजिए, RBI ने दिया 3 दिन का 'ग्रेस पीरियड'

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :29 Apr 2026 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
RBI Credit Card New Rules

RBI Credit Card New Rules (Photo: Freepik)

RBI Credit Card New Rules: RBI के नए नियम से क्रेडिट कार्ड पेमेंट में 3 दिन की देरी पर अब जुर्माना नहीं लगेगा. जानें कैसे यह बदलाव आपकी जेब और सिबिल स्कोर को भारी नुकसान से बचाएगा.

विज्ञापन

RBI Credit Card New Rules: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं और अक्सर ड्यू डेट (Due Date) भूल जाने के डर से परेशान रहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है. RBI ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब ग्राहकों को पेमेंट के लिए 3 दिन का एक्स्ट्रा समय मिलेगा. ‘क्रेडिट और डेबिट कार्ड: जारी करना और संचालन निर्देश, 2026’ के तहत जारी ये नए नियम 1 अप्रैल, 2027 से लागू होंगे.

क्या अब पेमेंट की डेडलाइन बढ़ गई है?

सबसे पहले यह जान लीजिए कि आपकी ‘ड्यू डेट’ नहीं बदली है. बदलाव सिर्फ पेनल्टी लगाने के तरीके में हुआ है. नए नियमों के मुताबिक, अगर आप ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं कर पाते हैं, तो बैंक आपको तुरंत ‘डिफॉल्टर’ घोषित नहीं करेगा. बैंक किसी भी अकाउंट को तब तक ‘पास्ट ड्यू’ (Past Due) नहीं मान सकता, जब तक कि ड्यू डेट के बाद 3 दिन और न गुजर जाएं. यानी, आपके पास अपनी गलती सुधारने के लिए 72 घंटों की एक ‘ग्रेस विंडो’ होगी. इस दौरान पेमेंट करने पर न तो आप पर लेट फीस लगेगी और न ही आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर खराब होगा.

लेट फीस और ब्याज का गणित कैसे बदलेगा?

RBI ने जुर्माना वसूलने के पुराने तरीके को भी बदल दिया है. अब तक कई बैंक पूरे बिल अमाउंट पर लेट फीस वसूलते थे, भले ही आपने आधा पेमेंट कर दिया हो. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नए नियम के अनुसार, लेट फीस केवल उसी राशि (Outstanding Amount) पर लगेगी जो आपने पे नहीं की है. हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि भले ही पेनल्टी 3 दिन बाद शुरू हो, लेकिन ‘डेज पास्ट ड्यू’ (DPD) की गिनती असली ड्यू डेट से ही शुरू मानी जाएगी. इसका मतलब है कि राहत सिर्फ जुर्माने की टाइमिंग में मिली है, उधारी चुकाने की जिम्मेदारी में कोई ढील नहीं है. 

RBI ने यह सख्त कदम क्यों उठाया?

अक्सर देखा जाता था कि अलग-अलग बैंक अपनी मनमर्जी से लेट फीस वसूलते थे और देरी की रिपोर्टिंग करते थे, जिससे ग्राहकों में काफी भ्रम रहता था. RBI का मकसद सभी बैंकों के लिए एक जैसा सिस्टम बनाना है. इस कदम से पेनल्टी और बकाया राशि के बीच एक सही तालमेल बैठेगा. बैंकों को अपने सिस्टम अपडेट करने के लिए 1 अप्रैल, 2027 तक का समय दिया गया है. 

इस बदलाव से आपका क्या फायदा होगा?

सीधी बात यह है कि यह बदलाव आपको एक ‘सुरक्षा कवच’ देता है. अगर तकनीकी खराबी या भूलने की वजह से एक-दो दिन की देरी होती है, तो आप भारी जुर्माने और खराब क्रेडिट रिकॉर्ड से बच जाएंगे. यह नियम बैंकों को ज्यादा पारदर्शी बनाएगा और ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाले बेमतलब के बोझ को कम करेगा. याद रखें, यह 3 दिन का समय ‘इमरजेंसी’ के लिए है, इसे आदत बनाना आपके वित्तीय सेहत के लिए ठीक नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: पेंशनधारियों के लिए राहत, फॉर्म 125 भरें और लंबी लाइनों से छुटकारा पायें 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola