आस्ट्रेलिया ने चेताया, भारत में बिना चेतावनी के आतंकी कर सकते हैं हमला

Published at :08 Jan 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया ने चेताया, भारत में बिना चेतावनी के आतंकी कर सकते हैं हमला

सिडनी : आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि आतंकवादी भारत में हमले की योजना बना रहे हैं, ऐसे में वे हर तरह का ऐहतियात बरतें. आस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे भारत भ्रमण के दौरान हर तरह की सावधानी बरतें. वहां की […]

विज्ञापन
सिडनी : आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि आतंकवादी भारत में हमले की योजना बना रहे हैं, ऐसे में वे हर तरह का ऐहतियात बरतें. आस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे भारत भ्रमण के दौरान हर तरह की सावधानी बरतें.
वहां की सरकार की स्मार्ट ट्रैवलर्स वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है : हमें लगातार सूचनाएं मिल रही हैं कि आतंकवादी भारत में हमले की साजिश रच रहे हैं और ये हमले देश के अंदर कहीं भी और कभी भी बिना चेतावनी दिए हो सकते हैं. हमले भारत के उन क्षेत्रों में भी हो सकते हैं, जहां ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक आकर ठहरते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने परामर्श में ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को भारत में अधिक सतर्कता बरतने को कहा है. वहां के विदेश एवं व्यापार मामलों के मंत्रलय ने कहा कि भारत के सभी क्षेत्रों में यह चेतावनी लागू होती है.
आस्ट्रेलिया सरकार ने अपने परामर्श में कहा है कि दिसंबर 2014 के मध्य में ही भारत सरकार ने राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी. ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्यटकों को भारत के सभी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है और यहां तक कि समूह में यात्र करने की स्थिति में भी सावधानी बरतने की चेतावनी दी गयी है. आस्ट्रेलिया ने भारत के कई क्षेत्रों में भ्रमण पर जाने वाले अपने नागरिकों को दोबारा विचार करने या उन क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की सलाह दी है. मालूम हो कि 2014 के अंत में आस्ट्रेलिया के सिडनी में आतंकियों ने एक रेस्त्रं पर हमला कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola