नैरोबी में इमारत गिरने से चार की मौत

Published at :06 Jan 2015 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
नैरोबी में इमारत गिरने से चार की मौत

नैरोबी : राजधानी नैरोबी में छह मंजिली आवासीय इमारत के ढह जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मृत्यु हो गई और 40 लोग घायल हो गए जबकि कई अन्य लापता हैं. नैरोबी के हरुमा इलाके में एक दिन पहले हुए हादसे में मरने वालों में एक दिन का एक बच्चा भी शामिल […]

विज्ञापन

नैरोबी : राजधानी नैरोबी में छह मंजिली आवासीय इमारत के ढह जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मृत्यु हो गई और 40 लोग घायल हो गए जबकि कई अन्य लापता हैं.

नैरोबी के हरुमा इलाके में एक दिन पहले हुए हादसे में मरने वालों में एक दिन का एक बच्चा भी शामिल था. बचावकर्मियों ने बताया कि कल शाम हुए हादसे में इमारत के मलबे में कम से कम आठ लोगों के दबे होने की आशंका है.

केन्या के रेड क्रॉस ने इमारत हादसे में चार लोगों के मरने और 40 लोगों के घायल होने की जानकारी दी. राष्ट्रपति उथुरु केनियात्ता ने भवन निर्माताओं में आधारभूत नियमों की अवहेलना करने की बढती प्रवृत्ति की निंदा करते हुए भवन निर्माताओं को चेतावनी दी कि यदि वे ऐसा करने के दोषी पाए जाते हैं तो उन पर आपराधिक मामला चलाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola