न्यू जर्सी में होगा आगामी अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन

Published at :05 Jan 2015 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू जर्सी में होगा आगामी अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन

वाशिंगटन: देश से बाहर राष्‍ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के उद्देश्‍य से इस साल अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन आगामी न्यू जर्सी में अप्रैल महीने में किया जाएगा. आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन की विषयवस्‍तु ‘हिंदी जगत का प्रसार: संभावनाएं और चुनौतियां’ होगी. तीन से पांच अप्रैल के बीच होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हिंदी […]

विज्ञापन
वाशिंगटन: देश से बाहर राष्‍ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के उद्देश्‍य से इस साल अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन आगामी न्यू जर्सी में अप्रैल महीने में किया जाएगा. आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन की विषयवस्‍तु ‘हिंदी जगत का प्रसार: संभावनाएं और चुनौतियां’ होगी.
तीन से पांच अप्रैल के बीच होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हिंदी के विद्वान एकत्र होंगे. ये दिग्‍गज हिंदी के अध्ययन-अध्यापन की मौजूदा स्थिति समेत कई चीजों पर चर्चा करेंगे.
सम्मेलन के संचालक अशोक ओझा ने कल दिए बयान में कहा ‘सम्मेलन में भाग लेने वाले लोग व्यक्तिगत एवं संस्थागत तौर पर की जाने वाली साझेदारियों और नेतृत्व और क्षमता एवं अवसंरचना निर्माण कौशल आदि के साथ-साथ सामग्री चयन एवं विकास के लिए वित्तीय मदद, शिक्षकों के पेशेवर विकास और स्वयंसेवी प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं.’
उन्होंने कहा ‘हम ‘उच्च शिक्षा में हिंदी’, ‘उद्यम और वाणिज्य में हिंदी के इस्तेमाल को बढावा’, ‘हिंदी के लिए सामुदायिक सहयोग’, ‘हिंदी के अध्ययन और अध्यापन की मौजूदा स्थिति’ समेत विभिन्न मुद्दों पर सत्र आयोजित करेंगे.’ओझा ने कहा कि सम्मेलन की विषयवस्तु भाषाई शिक्षा (सरकारी एवं निजी), सरकार एवं औद्योगिक समुदायों द्वारा भारत के भीतर और बाहर हिंदी की गुणवत्ता के विस्तार एवं विकास के लिए समन्वित प्रयासों की बढती जरुरतों को दर्शाती है.
उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मेलन सामुदायिक सदस्यों और नेताओं, भाषा विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षा प्रबंधकों और अमेरिका, कनाडा, दक्षिणी अमेरिका एवं त्रिनिदाद एंड टोबेगो जैसे कैरीबियाई देशों के साथ भारत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे एकसाथ मिलकर अपने विचारों एवं शोधों को साझा कर सकते हैं. विभिन्न अवसरों को जांच सकते हैं, भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं, चुनौतियों की पहचान कर सकते हैं और उत्तरी अमेरिकी एवं कैरीबियाई क्षेत्र में हिंदी को बढावा देने के लिए उपाय ढूंढ सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola