एयर एशिया हादसा: पीडितों की खोज के लिए नौसेना ने फिर शुरु किया तलाशी अभियान

Published at :05 Jan 2015 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
एयर एशिया हादसा: पीडितों की खोज के लिए नौसेना ने फिर शुरु किया तलाशी अभियान

सिंगापुर-जकार्ता: नौसैना के गोताखोरों ने आज दुर्घटनाग्रस्त एयर एशिया के विमान के मलबे में पीडितों के खोजने के प्रयास पुन: प्रारंभ कर दिए हैं. विमान के ब्लैक बॉक्स का अब तक कोई सिग्नल नहीं मिला है. बचाव दलों ने अपनी खोज को पूर्व की ओर बढा दिया है ताकि विमान के बडे भागों को चिन्हित […]

विज्ञापन
सिंगापुर-जकार्ता: नौसैना के गोताखोरों ने आज दुर्घटनाग्रस्त एयर एशिया के विमान के मलबे में पीडितों के खोजने के प्रयास पुन: प्रारंभ कर दिए हैं. विमान के ब्लैक बॉक्स का अब तक कोई सिग्नल नहीं मिला है. बचाव दलों ने अपनी खोज को पूर्व की ओर बढा दिया है ताकि विमान के बडे भागों को चिन्हित किया जा सके जिसके समुद्रतल पर होने का अनुमान है.
मलेशियाई नौसेना के प्रमुख अब्दुल अजीज जाफर ने आज सुबह ट्वीट करके कहा कि खोज अभियान को मौजूदा स्थान से पूर्वी दिशा में बढाया गया है.एयरबस 320-200 विमान संख्या क्यूजी8501 28 दिसंबर को जावा के समुद्र में गिर गया था. इसमें 162 यात्री सवार थे. यह विमान सूराबाया से सिंगापुर की ओर जा रहा था.
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय खोज एवं बचाव अभियान निदेशक सूर्यादि बी. सुप्रियादी ने बताया कि कम से कम पांच जहाज उपकरणों के साथ इस कार्य में लगे हैं जो विमान के ब्लैक बॉक्स की सिग्नल को पकड सकने में सक्षम हैं.उन्होंने कहा, ‘‘यदि नौसैनिक गोताखोर मलबे को पाने में सफल नहीं होते हैं तब हम विशेष उपकरणों की सहायता से पानी के भीतर अवशेषों को ढूंढेगे और उन्हें बाहर निकालेंगे.’’

कल चार अन्य शव और विमान के अवशेषों के पांच बडे भागों को समुद्र से निकाला गया था. बाद में खराब मौसम के चलते खोज अभियान रोक दिया गया. अब तक कुल 34 शव प्राप्त किए जा चुके हैं जिसमें से नौ की पहचान हो पाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola