दुनिया भर में हलचल, क्या सचमुच मंगलग्रह पर है एलियन का ताबूत?

Published at :30 Dec 2014 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया भर में हलचल, क्या सचमुच मंगलग्रह पर है एलियन का ताबूत?

मंगल हमेशा पृथ्वीवासियों के लिए एक रहस्य रहा है. लेकिन हाल के दशकों में मनुष्य ने अपने ऑपरेशन मंगल में कई सफलताएं अर्जित की है. अब इस संबंध में एक और नयी चौंकाने वाली खबर है. मंगल ग्रह की सतह पर एक ताबूत जैसी वस्तु देखे जाने का दावा किया गया है. द इनक्विजिटिर की […]

विज्ञापन
मंगल हमेशा पृथ्वीवासियों के लिए एक रहस्य रहा है. लेकिन हाल के दशकों में मनुष्य ने अपने ऑपरेशन मंगल में कई सफलताएं अर्जित की है. अब इस संबंध में एक और नयी चौंकाने वाली खबर है. मंगल ग्रह की सतह पर एक ताबूत जैसी वस्तु देखे जाने का दावा किया गया है.
द इनक्विजिटिर की रिपोर्ट के अनुसार, यू ट्यूब पर डाले गये वीडियो में पहली नजर में एलियन के ताबूत को देख कर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. लेकिन उसे ध्यान से देखने पर वह साफ नजर आता है.
शोधकर्ता स्कॉट वेरिंग ने यूएफओ साइटिंग डेली के हवाले से बताया है कि, यह पत्थरनुमा वस्तु बिल्कुल एक ताबूत की तरह ही दिखता है. यह लगभग एक फीट लंबा और आधा फीट ऊंचा है. वेरिंग के अनुसार, हो सकता है वह पत्थर का एक टुकड़ा हो, लेकिन अगर वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) का क्यूरियोसिटी रॉवर उसका निरीक्षण करे, तो चमत्कार सरीखा हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola