आज से अमेरिका का नौसैनिक पोत करेगा लापता एयर एशिया के विमान की तलाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लापता विमान की खोज के लिए कोई समय सीमा नहीं है और जबतक उसका पता नहीं चल जाता है तब तक अभियान जारी रहेगा. इंडोनेशिया के प्रमुख अखबार जकार्ता पोस्ट ने वहां के उपराष्ट्रपति जुसुफ काले के हवाले से खबर प्रकाशित की है कि लापता […]
विज्ञापन
जकार्ता : इंडोनेशिया सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लापता विमान की खोज के लिए कोई समय सीमा नहीं है और जबतक उसका पता नहीं चल जाता है तब तक अभियान जारी रहेगा. इंडोनेशिया के प्रमुख अखबार जकार्ता पोस्ट ने वहां के उपराष्ट्रपति जुसुफ काले के हवाले से खबर प्रकाशित की है कि लापता विमान को तलाशने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गयी है. साथ ही मंगलवार को इसकी खोज का दायरा बढ़ाया जायेगा. उपराष्ट्रपति व वहां की सरकार के कई वरिष्ठ लोगों ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उसके बाद वे प्रेस से बात कर रहे थे.
अमेरिका ने इंडोनेशिया के मदद की मांग को स्वीकार कर लिया है. वह मंगलवार को अपना नौसैनिक पोत इंडोनेशिया के एयर एशिया की विमान के तलाश के लिए भेजेगा. जावा के समुद्र में आज वह नौसैनिक पोत पहुंच कर विमान की तलाश शुरू कर देगा. उधर, चीन, दक्षिण कोरिया व थाइलैंड ने भी इंडोनेशिया को विमान तलाश में मदद की पेशकश की है. उधर, मलेशिया विमान की तलाश में इंडोनेशिया की मदद कर रहा है.
उधर, इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि एयर एशिया का लापता विमान समुद्र तल में हो सकता है. इंडोनेशिश के प्रेस कान्फ्रेंस में इंडोनेशिया की नेशनल सर्च एंड रिसर्च एजेंसी के प्रमुख बामबांग सोएलिस्तियो ने कहा कि उनका अनुमान विमान से सपंर्क टूटने से ठीक पहले हुई बातों पर आधारित है. रविवार को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के सफर पर निकली उड़ान संख्या क्यूजेड 8501 पर कुल 162 लोग सवार हैं, जिसका अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है.
रविवार को विमान के पायलटों ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने का आग्रह किया था, लेकिन बोर्नो और सुमात्रा के बीच विमान के रडार से गायब होने से पहले उन्होंने किसी आपात स्थिति की जानकारी नहीं दी. विशेषज्ञों ने आशंका जतायी है कि एयर एशिया का विमान संभवत: खराब मौसम का शिकार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










