स्वपन दासगुप्ता का दावा- भाजपा बंगाल में सिर्फ सीटें जीतने नहीं, सरकार बनाने के लिए लड़ रही है, रासबिहारी से होगा खेला

Updated at : 17 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Swapan Dasgupta BJP West Bengal News

दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वपन दासगुप्ता.

Swapan Dasgupta BJP: भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने रासबिहारी सीट से नामांकन के बाद दावा किया कि 2026 में भाजपा केवल सीटें जीतने नहीं, बल्कि सरकार बनाने के लिए लड़ रही है. ममता बनर्जी के गढ़ दक्षिण कोलकाता को भेदने के लिए भाजपा ने भवानीपुर-रासबिहारी जुड़वां रणनीति तैयार की है.

विज्ञापन

Swapan Dasgupta BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है. दक्षिण कोलकाता की हाई-प्रोफाइल रासबिहारी सीट से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद दासगुप्ता ने कहा कि इस बार भाजपा का लक्ष्य केवल सीटों की संख्या बढ़ाना नहीं, सीधे नबान्न (सचिवालय) पर कब्जा करना है.

घर वापसी और शहरी कनेक्ट : तारकेश्वर की हार से सबक

वर्ष 2021 बंगाल विधानसभा चुनाव में ग्रामीण सीट तारकेश्वर से महज 7,000 वोटों से हारने वाले स्वपन दासगुप्ता के लिए रासबिहारी का चुनाव ‘होमकमिंग’ जैसा है. उन्होंने कहा- रासबिहारी मेरी अपनी सीट है. यहां मेरा परिवार रहता है. मेरी शहरी छवि यहां के मतदाताओं से बेहतर तालमेल बिठाती है. कोलकाता के सबसे रईस और सबसे गरीब, दोनों तबके के लोग यहां रहते हैं. मैं दोनों की नब्ज पहचानता हूं.

भवानीपुर-रासबिहारी का ‘जुड़वां’ वार : ममता की घेराबंदी

स्वपन दासगुप्ता ने रणनीतिक खुलासा करते हुए कहा कि रासबिहारी सीट सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से सटी है. भवानीपुर में हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधी चुनौती दे रहे हैं. भवानीपुर और रासबिहारी के बीच का यह तालमेल टीएमसी के लिए घातक साबित होगा. हम दक्षिण कोलकाता के इस अभेद्य किले को भेदने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Swapan Dasgupta BJP: टीएमसी की 15 साल की सरकार पर प्रहार

वर्ष 1998 से टीएमसी का गढ़ रही रासबिहारी सीट पर अपनी संभावनाओं को लेकर दासगुप्ता आश्वस्त दिख रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल के शासन के कारण बंगाल हर मोर्चे पर पिछड़ा है. जनता की नाराजगी इस बार वोटिंग मशीन में भाजपा के पक्ष में दिखेगी. दासगुप्ता के मुताबिक, कालीघाट मंदिर का आशीर्वाद और स्थानीय लोगों का साथ, इस बार बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर करेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

स्वपन दासगुप्ता : प्रोफाइल और चुनावी सफर

  • शिक्षा : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (नफील्ड कॉलेज)
  • पहचान : स्तंभकार और हिंदुत्व राष्ट्रवाद के प्रमुख विचारक
  • पिछला चुनाव : 2021 में तारकेश्वर से लड़े, मामूली अंतर से हारे
  • 2026 का मिशन : दक्षिण कोलकाता में भाजपा की जड़ें जमाना

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 : ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! खेल, संताल और अल्पसंख्यक कार्ड से विपक्ष की घेराबंदी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला- भाजपा दफ्तर में बनी ट्रांसफर लिस्ट, क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं?

ममता बनर्जी का मिशन 226: भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, 291 सीटों पर TMC कैंडिडेट फाइनल, जानें क्या है दीदी का मास्टर प्लान

भाजपा का मिशन बंगाल 2026 : बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को टिकट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola