बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

Updated at : 16 Mar 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Candidate List Bengal 2026 Suvendu Adhikari Nandigram Bhowanipur

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी.

BJP Candidate List Suvendu Adhikari: बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के अगले ही दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इन 144 प्रत्याशियों की लिस्ट में शुभेंदु अधिकारी का नाम 2 बार लिखा है. उन्हें नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर विधानसभा सीट से भी टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

BJP Candidate List Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 144 ‍उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को भाजपा मुख्यालय ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की, उसमें शुभेंदु अधिकारी को उनकी पारंपरिक सीट नंदीग्राम के अलावा दक्षिण कोलकाता जिले की हाई प्रोफाईल विधानसभा सीट भवानीपुर से भी टिकट दिया गया है.

भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने का दावा कर रहे शुभेंदु अधिकारी

BJP Candidate List Bengal 2026: शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम की तरह भवानीपुर विधानसभा सीट पर हराने का दावा कर रहे हैं. दोल यात्रा के दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा हाथ में लेकर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली थी. शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी को कांटे के मुकाबले में 2000 से अधिक वोट से पराजित किया था.

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था शुभेंदु अधिकारी ने

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने तब ऐलान किया था कि अगर वह टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को नंदीग्राम में नहीं हरा पाये, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराने का दावा किया था, लेकिन उनकी जीत का अंतर 2 हजार से कुछ अधिक वोट का रहा था. वर्ष 2026 के चुनाव में उन्होंने दावा किया है कि वह ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में उनको पराजित करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खड़गपुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारने का पार्टी ने फैसला किया है. भाजपा ने बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें 11 महिला शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola