बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

BJP Candidate List West Bengal 2026: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाले वाम मोर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने पहली लिस्ट में 144 लोगों को टिकट देने का ऐलान किया है. इससे पहले माकपा ने अपने 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की . भाजपा के सभी 144 उम्मीदवारों के नाम यहां पढ़ें.
BJP Candidate List West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. 144 उम्मीदवारों में 17 महिलाएं हैं. इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि वेस्ट बंगाल असेंबली में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. यहां से रुद्रनील घोष को टिकट दिया गया है. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ेंगे. शमिक भट्टाचार्य को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.
मुकुट मणि अधिकारी और अरूप कुमार दास 2-2 सीट से लड़ेंगे चुनाव
मुकुट मणि अधिकारी और अरूप कुमार दास 2 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें 2-2 सीट से टिकट दिया गया है. मुकुट मणि अधिकारी राणाघाट उत्तर पूर्व और राणाघाट दक्षिण (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे. अरूप कुमार दास कांथी दक्षिण और एगरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अरुण सिंह ने बंगाल चुनाव के लिए जारी की कैंडिडेट लिस्ट
भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने सोमवार (16 मार्च 2026) को बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. 12 मार्च को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस लिस्ट को मंजूरी दी गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की उपस्थिति में उम्मीदवारों के नाम पर विचार हुए थे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है.
इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट
बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट
बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




