बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी ने तृणमूल के उम्मीदवारों की घोषणा की.
TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. वामदलों, एसयूसीआई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. यहां देखें किन लोगों को TMC ने चुनाव के मैदान में उतारा और कहां से.
TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों की घोषणा की. पार्टी 291 सीट पर ही चुनाव लड़ेगी. दार्जिलिंग की 3 सीटों पर टीएमसी अपने उम्मीदवार नहीं देगी. पार्टी ने कई उम्मीदवारों की सीट बदल दी है. कुछ नये चेहरों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया है. किसको कहां से टिकट मिला, उसकी घोषणा अभी अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं.
ममता बनर्जी की पार्टी ने 52 महिलाओं को दिया टिकट
तृणमूल कांग्रेस ने 50 से अधिक महिलाओं को टिकट दिया है. पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है. उन्होंने बताया कि एसटी और एससी के लिए आरक्षित सीटों से अधिक प्रत्याशी पार्टी ने दिये हैं. कहा कि राज्य में 84 सीटें आरक्षित हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 95 एससी-एसटी उम्मीदवार खड़े किये हैं. इनमें 78 एससी और 17 एसटी प्रत्याशी हैं.
31 से 90 साल तक के उम्मीदवारों को टिकट
ममता बनर्जी की पार्टी ने 31 साल से 90 साल तक के उम्मीदवारों को इस बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है. इसमें 4 प्रत्याशी 31 साल से कम उम्र के हैं. तृणमूल की कैंडिडेट लिस्ट में किस आयु वर्ग के कितने उम्मीदवार हैं, उसकी पूरी लिस्ट यहां पढ़ें.
- 31 साल से कम उम्र के 4 उम्मीदवार
- 31 से 40 साल के 38 उम्मीदवार
- 41 से 50 साल के 88 उम्मीदवार
- 51 से 60 साल के 89 उम्मीदवार
- 61 से 70 साल के 47 उम्मीदवार
- 71-80 साल के 23 उम्मीदवार
- 81-90 साल के 2 उम्मीदवार
प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट थोड़ी देर में आपको सबसे पहले यहां मिलेगी, थोड़ी देर में.
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट
बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान
भाजपा का मिशन बंगाल 2026 : बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










