Litipara Vidhan Sabha Result 2024: हेमलाल मुर्मू ने भाजपा के बाबूधन मुर्मू को दी शिकस्त

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Littipara Sabha Result 2024

Litipara Chunav Result 2024 : झारखंड ने वर्ष 2000 में एक नए राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई और 2005 में यहां पहली बार विधानसभा चुनाव आयोजित किया गया.तब से लिट्टीपाड़ सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का नियंत्रण बना हुआ है.लिट्टीपाड़ा में इस वर्ष बीजेपी की ओर से बाबूधन मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जेएमएम ने हेमलाल मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

विज्ञापन

Litipara Assembly Election Result 2024: झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने भाजपा के बाबूधन मुर्मू को 26055 मतों से पराजित किया है. हेमलाल मुर्मू को कुल 87489 वोट मिले, जबकि भाजपा के बाबूधन मुर्मू को 61434 वोट हासिल हुए. इस सीट पर झामुमो और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर रही.

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र राजमहल लोकसभा क्षेत्र का एक घटक है.यह विधानसभा क्षेत्र विशेष रूप से अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है, जिसका अर्थ है कि यहां केवल अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार ही चुनाव में भाग ले सकते हैं. लिट्टीपाड़ा में इस साल बीजेपी का तरफ से बाबूधन मुर्मू हैं तो वहीं जेएमएम ने हेमलाल मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया.

लिट्टीपाड़ा से अब तक कौन-कौन बने विधायक

चुनाव का वर्षचयनित विधायक का नामपार्टी का नाम
1952रामचरण किस्कुझारखंड पार्टी
1957रामचरण किस्कुझारखंड पार्टी
1962रामचरण किस्कुझारखंड पार्टी
1967बी मुर्मूनिर्दलीय
1969सोम मुर्मूबीपीएचजे
1972सोम मुर्मूबीपीएचजे
1977साइमन मरांडीनिर्दलीय
1980साइमन मरांडीझामुमो
1985साइमन मरांडीझामुमो
1990सुशीला हांसदाझामुमो
1995सुशीला हांसदाझामुमो
2000सुशीला हांसदाझामुमो
2004सुशीला हांसदाझामुमो
2009साइमन मरांडीझामुमो
2014डॉ अनिल मुर्मूझामुमो
2017साइमन मरांडीझामुमो
2019दिनेश मरांडीझामुमो
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola